Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»राज्यपाल ने झारखंड में पर्यटन के विकास पर दिया जोर
    Jharkhand Top News

    राज्यपाल ने झारखंड में पर्यटन के विकास पर दिया जोर

    adminBy adminMarch 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि झारखंड में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। हमारा राज्य प्राकृतिक दृष्टिकोण से अत्यन्त समृद्ध और भाग्यशाली है। यह राज्य के विकास एवं राजस्व में अहम भूमिका का निर्वाह कर सकता है। हमें इसे और विकसित करने की आवश्यकता है। वे शुक्रवार को होटल प्रबंधन संस्थान द्वारा प्रमोशन एंड एडवर्टिजमेंट ऑफ लीश्योर एक्टिविटीज फॉर सूस्टैनेबिलिटी ऑफ हॉस्पिटलिटी (पलाश) विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि राज्य में अपेक्षित गति से पर्यटन का विकास नहीं हुआ है। इसमें हम सभी को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की जरूरत है। पर्यटकों को सुविधाएं उपलब्ध कराना होगा ताकि राज्य के पर्यटन स्थलों की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर हो और लोग यहां आने के प्रति अधिक-से-अधिक आकर्षित हो। झारखंड भारत ही नहीं, विश्व के लिए भी ऐतिहासिक है। झारखंड के पठार, पर्वत हिमालय से भी पुराना है।

    उन्होंने कहा कि आज भारत विभिन्न श्रेणी के पर्यटन के लिए जाना जाता है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक प्रत्येक क्षेत्र की अपनी विशिष्टता और संस्कृति है। यहां के विभिन्न क्षेत्र अपने मौसम, नदियों, वन, द्वीपों, पर्वत एवं पठारों आदि प्राकृतिक विशेषताओं से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। साथ ही यहां पाये जाने वाली विविधता और सांस्कृतिक विरासत विदेश से आने वाले पर्यटकों के आकर्षण के अहम केंद्र हैं।

    उन्होंने कहा कि हमारा देश धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यन्त समृद्ध है। यहां बड़ी संख्या में विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल होने के साथ विभिन्न धर्मों के प्रवर्तकों की जन्मस्थली भी है, जिससे अन्य एशियाई देशों के पर्यटक काफी संख्या में आते हैं। पर्यटन की सफलता सुविधाओं के विकास पर भी निर्भर करती है। साथ ही जनता का पर्यटकों के प्रति व्यवहार भी उतना ही महत्वपूर्ण है। जनता का आथित्य और शिष्टता पर्यटकों को आकर्षित करती है।

    jharkhand latest news jharkhand news Ramesh bais ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपांच विधायकों ने मिलकर बनाया झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा
    Next Article रामगढ़ छावनी परिषद का डोर टू डोर टैक्स वसूली अभियान शुरू
    admin

      Related Posts

      झारखंड बंद को लेकर समर्थक सड़क पर उतरे, पुलिस अलर्ट

      June 4, 2025

      झारखंड बंद का जमशेदपुर में कोई असर नहीं

      June 4, 2025

      मानगो के एक फ्लैट से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
      • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
      • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
      • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version