Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद सिपाहियों और हवलदारों का आंदोलन समाप्त
    Jharkhand Top News

    मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद सिपाहियों और हवलदारों का आंदोलन समाप्त

    adminBy adminMarch 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन का आंदोलन शुक्रवार रात आठ बजे से अगले आदेश तक के लिए स्थगित हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आश्वस्त किया है कि उनकी जितनी भी जायज मांगें हैं, उसे सरकार शीघ्र पूरा करेगी। हेमंत सोरेन ने कहा कि पुलिस के जवान सरकार के अंग हैं। सरकार उनकी समस्याओं से पूरी तरह अवगत है। इसका समाधान निकाला जाएगा।

    झारखंड विधानसभा में शुक्रवार को बजट सत्र के दौरान एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। दोनों पक्षों की वार्ता सकारात्मक रही। इसके बाद बुधवार से चल रहे सिपाहियों और हवलदारों के आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया। संगठन ने सरकार के सामने अपनी छोटी-बड़ी कुल 19 मांगें रखी हैं।

    उल्लेखनीय है कि एसोसिएशन के आह्वान पर शुरू हुए इस आंदोलन में राज्य के करीब 73 हजार सिपाही-हवलदार हिस्सा ले रहे थे। यह लोग काला बिल्ला लगाकर अपनी ड्यूटी कर रहे थे। यह कार्यक्रम शुक्रवार तक चलना था। इसके बाद एसोसिएशन ने 21 मार्च को सामूहिक उपवास की घोषणा की थी। इसके बावजूद मांगें नहीं सुने जाने पर आगामी 14 अप्रैल से एसोसिएशन ने पांच दिनों के सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दी थी।

    इनकी मुख्य मांगे

    -20 दिनों का क्षतिपूर्ति अवकाश पहले की तरह बहाल करें।

    -पुलिसकर्मियों को मिलने वाले एक माह के अतिरिक्त वेतन में त्रुटि का निदान करें।

    -एसीपी-एमएसीपी से संबंधित आदेश में त्रुटि का निराकरण करें।

    -सातवें वेतन के अनुरूप वर्दी, राशन, धुलाई, विशेष कर्तव्य, आरमोरर, चालक, दुह, राइफल, तकनीकी, शिक्षण व प्रशिक्षण भत्ते लागू हों।

    -जवानों को बेहतर इलाज के लिए मेडिक्लेम की व्यवस्था या प्रतिपूर्ति की जटिल प्रक्रिया को समाप्त किया जाय।

    – झारखंड में तनाव के कारण आए दिन जवान आत्महत्या कर रहे हैं, इसे रोकने के लिए सार्थक पहल किया जाय।

    -उग्रवादी अभियान में लगे जवानों की सुविधा बढ़े, मनोबल बढ़ाया जाय।

    -नए वाहिनी एवं राज्य के कई जिलों में पुलिसकर्मियों का कार्यालय, पारिवारिक आवास भवन व बैरक का निर्माण किया जाय।

    -वर्ष 2004 के बाद बहाल जवानों के लिए पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाय।

    -शिकायत कोषांग, स्थानांतरण समिति, अनुकंपा समिति में पुलिस मेंस एसोसिएशन को सदस्य रखा जाय।

    -मुसहरी कमेटी के अनुरूप जवानों को आठ घंटे की ड्यूटी व साप्ताहिक अवकाश प्रदान की जाय।

    -केंद्र के अनुरूप झारखंड पुलिस के जवानों के भी दो बच्चे-बच्चियों की पूरी शिक्षा का खर्च दिलाया जाय।

    -झारखंड के उन्नति में बलिदान देने वाले झारखंड पुलिस के जवानों के आश्रितों को भू-खंड देने के लिए नीति बनाएं व उनके जीविकोपार्जन के लिए गैस एजेंसी-पेट्रोल पंप की पात्रता की अनुशंसा की जाय।

    -कानून व्यवस्था स्थापित करने में अपनी जान गंवाने वाले सिपाही-हवलदार को शहीद का दर्जा देते हुए

    -राजकीय स्तर पर पुलिसकर्मी के पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि के स्थान पर बंदूक से सलामी दी जाए।

    hemant soren Jharkhand hindi News jharkhand latest news Jharkhand Police
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरामगढ़ छावनी परिषद का डोर टू डोर टैक्स वसूली अभियान शुरू
    Next Article जेपीएससी छठी सिविल सेवा की संशोधित मेरिट लिस्ट जारी
    admin

      Related Posts

      गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस

      June 1, 2026

      उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग

      June 1, 2026

      ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल

      June 1, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा
      • गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस
      • उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग
      • ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version