जानी-मानी भोजपुरी मॉडल से एक्ट्रेस बनीं आकांक्षा दुबे का शव रविवार को वाराणसी के एक होटल में मिला, पुलिस को संदेह है कि 25 वर्षीय आकांक्षा दुबे की मौत आत्महत्या से हुई है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ये भी कहा कि- पहली नजर की रिपोर्ट से लगता है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। लेकिन हमें मौत के कारणों को सुनिश्चित करने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार करना होगा। अब इस बीच आकांक्षा की मौत के ठीक पहले उनका एक लाइव वीडियो सामने आया है, जो उन्होंने इंस्टा पर लाइव करते वक्त बनाया था। ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

आकांक्षा दुबे इस वीडियो में इंस्टा लाइव कर रही हैं। उनके फॉलोअर्स और फैंस उनसे पूछ रहे हैं कि आखिर हुआ क्या है और वो बस चुपचाप देख रही हैं। बाद में वो गुमसुम होकर देखती हैं और फिर रोने लगती हैं। आकांक्षा वीडियो में काफी उदास लग रही हैं। उनके जोर-जोर से रोने से ही पता चल रहा है कि वो बहुत टूटी हुई हैं और उसके बाद ही शायद आकांक्षा ने अपनी जान ली होगी।

मौत से पहले आकांक्षा आई थीं LIVE
आकांक्षा दुबे जब अपने कमरे में लटकी मिली थीं, होटल स्टाफ ने पुलिस को फोन कर दिया। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्मों में काम किया था। आकांक्षा दुबे के इंस्टाग्राम पर काफी फॉलोअर्स हैं और उनके वीडियो काफी पॉपुलर हुए थे। आकांक्षा के होटल में मृत पाए जाने के कुछ ही घंटे पहले उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह भोजपुरी गाने हिलोरे मारे पर बेली डांस करती नजर आ रही हैं। उनके निधन की दुखद खबर उनके संगीत वीडियो ये आरा कभी हारा नहीं की रिलीज के दिन आई, जहां उन्हें पवन सिंह के साथ जोड़ा गया है। आकांक्षा भदोई की रहने वाली थी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version