Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»BIHAR POLITICS – सम्राट चौधरी बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
    Breaking News

    BIHAR POLITICS – सम्राट चौधरी बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 23, 2023Updated:March 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पार्टी। बिहार भारतीय जनता पार्टी ने बिहार प्रदेश में अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। अब बिहार में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी होंगे। इनकी नियुक्ति को लेकर आधिकारिक ऐलान भाजपा की तरफ से कर दिया गया है। सम्राट चौधरी के बिहार भाजपा का नया अध्यक्ष घोषित होने के बाद दल के विधायकों, विधान पार्षदों की ओर से उन्हें बधाईयां दी जा रही हैं।

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने तत्काल प्रभाव से सम्राट चौधरी को बिहार का अध्यक्ष बनाया है। नड्डा ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि बिहार विधान परिषद के सदस्य सम्राट चौधरी बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इन्हें मंच संचालन की जिम्मेदारी दी गई। अब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

    सम्राट चौधरी पिछले कई दिनों से हर मुद्दे पर सीधे नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। उन्होंने शपथ ली है कि जब तक वे नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से बेदखल नहीं कर देंगे तब तक पगड़ी बांधे रखेंगे। सितंबर में संजय जायसवाल का प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल खत्म हो गया था लेकिन लगातार दो विधानसभा उपचुनाव और अमित शाह के दौरे के कारण ये नियुक्ति टल रही थी।

    सम्राट चौधरी बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे डॉ. संजय जायसवाल का स्थान लेंगे। सम्राट चौधरी मुंगेर जिले के हैं और कद्दावर नेता शकुनी चौधरी के बेटे हैं। कुशवाहा समाज से आने वाले सम्राट चौधरी की अपने समाज में मजबूत पकड़ है। ये राबड़ी देवी सरकार में भी मंत्री रहे हैं। वर्ष 1999 में कृषि मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा सीएम नीतीश ने इन्हें जदयू कोटे से भी मंत्री बनाया था। वर्ष 2014 में शहरी विकास और आवास विभाग के मंत्री रह चुके हैं। वर्ष 2018 में इन्हें बिहार प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुझे आशा है कि संजू सैमसन आईपीएल के जरिए भारतीय टीम में वापसी करेंगे: एस श्रीसंत
    Next Article ढुल्लु महतो ने धनबाद में अवैध खनन से चार लोगों की मौत का मामला उठाया
    azad sipahi

      Related Posts

      यूपी: इटावा में हत्या के मामले में दोषी को हुई आजीवन कारावास, पचास हजार जुर्माना

      August 3, 2025

      हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

      August 2, 2025

      तेजस्वी के मतदाता सूची से नाम काटने के आरोप का चुनाव आयोग ने किया खंडन

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड के राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक
      • दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर कोड़ा दंपती ने जताया शोक
      • दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर समाहरणालय में शोकसभा आयोजित
      • झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
      • झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस, तीन दिन का राजकीय शोक घोषित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version