Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बिरंची नारायण ने झारखंड, वनांचल और जेपी आंदोलनकारियों को चिन्हित करने का मामला उठाया
    Breaking News

    बिरंची नारायण ने झारखंड, वनांचल और जेपी आंदोलनकारियों को चिन्हित करने का मामला उठाया

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 20, 2023Updated:March 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से झारखंड, वनांचल और जेपी आंदोलनकारियों को चिन्हित करने की मांग उठायी। उन्होंने कहा कि अलग राज्य बनाने के लिए झारखंड और वनांचल के नाम पर बृहत आंदोलन अलग-अलग विचारधारा के लोगों ने किया था। लेकिन कई लोगों ने जिन्होंने वनांचल नाम से आंदोलन किया, उनका नाम छोड़ दिया गया। बिरंची ने बताया कि पूर्व सांसद रामदास सिंह, पूर्व विधायक छत्रुराम महतो समेत दर्जनों नाम नहीं जोड़े गए।

    मंत्री आलमगीर आलम ने जवाब देते हुए कहा कि झारखंड हो या वनांचल सारे नामों से आंदोलन करने वालों को चिन्हित कर सम्मान दिया जायेगा। मंत्री ने कहा कि अलग राज्य के लिए जिस नाम से भी आंदोलन हुए, सभी को चिन्हित कर सम्मान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जेपी आंदोलन का मामला झारखंड आंदोलन से नहीं जुड़ा है।

    मंत्री के जवाब पर सीपी सिंह ने आपत्ति जताई कि जेपी आंदोलन संयुक्त बिहार में हुआ था, तब झारखंड भी बिहार का हिस्सा था। वह खुद आंदोलन में छह माह जेल में रहे, लेकिन उन्हें कभी आयोग ने आंदोलनकारी के तौर पर चिन्हित नहीं किया। वहीं सरयू राय ने सूचना दी कि झारखंड में जेपी आंदोलनकारियों को पेंशन बिहार की तर्ज पर दी जाए, बिहार सरकार ने पेंशन बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों को कुछ जिलों में कई माह से पेंशन नहीं मिला है।

    झारखंड आंदोलनकारियों को चिन्हित किए जाने की बात को लेकर पक्ष-विपक्ष में तकरार हुई। विधायक सुदिव्य सोनू ने मंत्री के जवाब के दौरान कहा कि वनांचल आंदोलन के नाम पर भाजपा आंदोलन को तोड़ रही थी, तब बिरंची ने कहा की दिल्ली की मंडी में आंदोलन बेचने वाले यहां बात ना करें।

    वहीं भाजपा विधायक ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि उन्होंने सरकार से सवाल पूछा है, तब एक सदस्य इस तरह व्यवधान डाल रहे हैं, सदस्य से वह वरिष्ठ हैं, लेकिन पहली बार चुन कर आए सदस्य सुपर मंत्री की तरह व्यवहार ना करें। इसपर अमर बाउरी ने भी कहा कि माननीय सदस्य को मंत्री बना देना चाहिए। बिरंची ने कहा कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने झारखंड राज्य दिया, उन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुए वनांचल का नाम झारखंड किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकार बनायेगी अपना ग्राउंड वाटर बोर्ड : मिथिलेश ठाकुर
    Next Article तीन साल में पोक्सो, साइबर और एनडीपीएस एक्ट के तहत 8004 मामले दर्ज हुए : आलमगीर
    azad sipahi

      Related Posts

      आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव

      May 24, 2025

      सिल्ली में जलसंकट की स्थिति बेहद चिंताजनक: बाबूलाल

      May 24, 2025

      संजय सेठ ने घायल जवान अवध सिंह का हालचाल जाना, स्वास्थ्य की ली जानकारी

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      • सिल्ली में जलसंकट की स्थिति बेहद चिंताजनक: बाबूलाल
      • संजय सेठ ने घायल जवान अवध सिंह का हालचाल जाना, स्वास्थ्य की ली जानकारी
      • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आज होगा नागरिक अभिनंदन : संजय सेठ
      • शराब नीति में हेमंत सरकार ने 2018 की नियमावली को माना सर्वश्रेष्ठर : रघुवर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version