रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को स्मार्ट सिटी धुर्वा रांची में मंत्रियों के लिए बन रहे निमार्णाधीन आवास एवं आवासीय परिसर का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने संबंधित पदाधिकारियों से मंत्रियों के लिए बन रहे निमार्णाधीन आवास से संबंधित सभी कार्यों की बिंदुवार जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने तेज गति से आवासीय परिसर का निर्माण कार्य करते हुए निर्धारित समयावधि में योजना को पूर्ण करने का निर्देश भी पदाधिकारियों को दिया। मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।