रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को देश की पहली महिला शिक्षिका व महान समाज सेविका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि सावित्रीबाई फुले के संघर्ष को सम्मान देने के लिए राज्य सरकार की ओर से किशोरी समृद्धि योजना शुरू की गयी है। आज झारखंड की 6 लाख 51 हजार से अधिक किशोरियों को योजना का लाभ मिल रहा है।मुख्यमंत्री ने सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि |