मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने 40 विधायकों के साथ 6 अप्रैल को अयोध्या का दौरा करेंगे। यह जानकारी शिवसेना (शिंदे गुट) के पार्टी प्रवक्ता भरत गोगावले ने दी है।
भरत गोगावले ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का 6 से 10 अप्रैल तक का अयोध्या दौरा तय किया गया है। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अयोध्या जाकर भगवान श्रीरामलला के दर्शन करेंगे और सरयू नदी के तट पर पूजा-आरती भी करेंगे। इस दौरे में उनके साथ शिवसेना (शिंदे गुट) के 40 विधायक भी रहेंगे। भरत गोगावले ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जो सोचा था, उसी के अनुरूप उन्हें प्रतिफल मिला है। इसी वजह से उन्होंने अयोध्या जाकर भगवान श्रीरामलला का दर्शन करने की घोषणा की थी। अब सीएम के साथ सभी 40 विधायकों का अयोध्या जाने का कार्यक्रम तय किया गया है।