आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। सीसीएल डायरेक्टर हर्ष नाथ मिश्रा ने बताया है कि कोल इंडिया मैराथन का आयोजन 26 मार्च को रांची में होगा। रविवार को सीसीएल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष प्रतिभागी चार श्रेणियों में अपनी काबिलियत दिखायेंगे। इसमें पूर्ण मैराथन, हाफ मैराथन, 10 किमी और 5 किमी की दौड़ शामिल है। पूर्ण मैराथन 42.195 किमी का जबकि हाफ मैराथन 42.195 किमी का रखी गयी है। अब तक 2000 प्रतिभागी इस प्रतियोगिता के लिए रजिस्टर्ड किये जा चुके हैं। केवल रजिस्टर्ड प्रतिभागियों को ही दौड़ में शामिल होने का मौका मिलेगा। बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी से दौड़ शुरू होगी। कार्यक्रम के लिए सीएम को भी आमंत्रित किया गया है। कोल इंडिया मैराथन में अलग-अलग श्रेणियों में करीब 30 लाख रुपये (29.70 लाख) का प्रावधान किया गया है। फुल मैराथन में पहले से सातवें स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को इनाम मिलेगा। पहले तीन स्थान पर आनेवालों को तीन लाख, दो लाख और एक लाख मिलेगा। बाकी को 60 हजार से 20 हजार रुपये तक मिलेंगे। हाफ मैराथन में भी सातवें स्थान तक आनेवाले को इनाम मिलेगा। इसमें पहला प्राइज 2 लाख, दूसरा 1 लाख और तीसरा 50 हजार रुपये का है। बाकी के लिए 40 हजार से 10 हजार रुपये का इनाम तय है। 10 किमी की दौड़ में पहला इनाम एक लाख का, दूसरा 70 हजार और तीसरा 50 हजार का है। बाकी स्थानों के लिए (सातवें स्थान तक) भी इनाम मिलेंगे। इसके अलावा 5 किमी की रेस में भी सफल कैंडिडेट को इनाम दिया जाएगा।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



