Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»DELHI : मच्छर भगाने वाली क्वायल से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
    देश

    DELHI : मच्छर भगाने वाली क्वायल से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

    adminBy adminMarch 31, 2023Updated:March 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के शास्त्री नगर इलाके में मच्छर भगाने वाली क्वायल के धुएं से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मच्छर भगाने की कॉइल से इनके कमरे में आग लग गई थी। इसके चलते चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने इस आग में झुलसकर दम तोड़ दिया। यह घटना गुरुवार रात की है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने सभी छह शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

    दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने शुक्रवार को बताया कि, बीती देर रात दमकल विभाग को सूचना मिली थी कि मजार वाला रोड शास्त्री पार्क स्थित एक मकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद पुलिस के साथ मिलकर दमकलकर्मियों ने नौ लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाल कर तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन लोगों का उपचार चल रहा है।

    वहीं उत्तर-पूर्वी जिले के डीसीपी डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि पुलिस को अस्पताल से पता चला कि एक ही परिवार के नौ लोग थे, जिनमें से 6 की मौत हो गई, जबकि 2 व्यक्तियों का इलाज किया जा रहा है। जबकि 22 वर्षीय युवक को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें चार पुरुष, एक महिला और एक डेढ़ साल का बच्चा शामिल है। 45 वर्षीय एक व्यक्ति व 15 साल की बच्ची का उपचार चल रहा है।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरूआती जांच में पता चला है कि ये लोग रोज मच्छर भगाने का क्वायल जलाकर सोते थे। बाहर से मच्छर घर में न आए, इसलिए खिड़की-दरवाजे भी बंद रखते थे। क्वायल का धुंआ घर में भरा, तो उनका दम घुटने लगा। देखते देखते सभी बेहोश हो गए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleन्यूजीलैंड ने तीसरे एकदिनी में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, तीन मैचों की श्रृंखला 2-0 से जीती
    Next Article प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने के मामले में विधायक इरफान अंसारी एमपी-एमएलए कोर्ट से बरी
    admin

      Related Posts

      देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी

      December 27, 2025

      इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना

      December 27, 2025

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं
      • कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
      • देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी
      • इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version