Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»न्यूजीलैंड ने तीसरे एकदिनी में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, तीन मैचों की श्रृंखला 2-0 से जीती
    स्पोर्ट्स

    न्यूजीलैंड ने तीसरे एकदिनी में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, तीन मैचों की श्रृंखला 2-0 से जीती

    adminBy adminMarch 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हैमिल्टन। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को तीसरे और आखिरी एकदिवसीय मैच में 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली। श्रृंखला का पहला मैच न्यूजीलैंड ने जीता था, जबकि दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। इस मैच में श्रीलंकाई टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 41.3 ओर में 157 रन पर सिमट गई। जवाब में न्यूजीलैंड ने 32.5 ओवर में 4 विकेट पर 159 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस हार के साथ ही श्रीलंकाई टीम का क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए क्वालीफिकेशन का रास्ता अब काफी कठिन हो गया है।

    158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत खराब रही और केवल 59 रनों के कुल योग पर चाड बोवेस (01) टॉम ब्लंडेल (04) डेरिल मिचेल (06) और टॉम लैथम (08) पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद विल यंग और हेनरी निकोल्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए कोई और नुकसान नहीं होने दिया और न्यूजीलैंड को 6 विकेट से जीत दिला दी। यंग 113 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 86 रन और निकोल्स 52 गेंदों पर 5 चौकों की बदौलत 44 रन बनाकर नाबाद रहे। विल यंग को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच व हेनरी

    शिपले को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
    श्रीलंका की ओर से लाहिरु कुमारा ने 2 व कासुन राजिथा और दासुन शनाका ने 1-1 विकेट लिया। इससे पहले मैट हेनरी (3-14), डेरिल मिशेल (3-32) और हेनरी शिपले (3-32) के तीन-तीन विकेटों की बदौलत न्यूजीलैंड ने हैमिल्टन में तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में श्रीलंका को 42 ओवरों में 157 रनों पर समेट दिया।

    श्रीलंका की तरफ से सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 57 रन बनाए। वहीं, कप्तान दासुन शनाका ने 31 और चामिका करुणारत्ने ने 24 रन बनाए। एक अच्छे ट्रैक पर पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुनने के बाद भी श्रीलंकाई बल्लेबाज अपने विकेट उपहार में देते रहे। श्रीलंका के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके, जबकि तीन बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभोपाल-नई दिल्ली के बीच शनिवार से शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
    Next Article DELHI : मच्छर भगाने वाली क्वायल से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
    admin

      Related Posts

      ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी

      August 2, 2025

      पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा

      August 2, 2025

      महिला ओपन गोल्फ 2025: वोड की धीमी शुरुआत, ओकायामा और ताकेडा पहले दिन संयुक्त बढ़त पर

      August 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह का निधन
      • यूपी: इटावा में हत्या के मामले में दोषी को हुई आजीवन कारावास, पचास हजार जुर्माना
      • पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version