विधानसभा में विधायक प्रदीप यादव ने जल संकट से निपटने के लिए सरकार की तैयारियों पर सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों में भू-गर्भ जल नीचे चला गया है। रांची, धनबाद और रामगढ़ जिले में स्थिति चिंताजनक है। कई जिलों में अलर्ट की स्थिति है। ऐसे में पानी निकाले जाने पर और गंभीर संकट बन सकता है। इसपर जल संसाधन मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने जवाब दिया कि राज्य सरकार अपने स्तर से ग्राउंड वाटर बोर्ड बनाने की तैयारी में है। इससे नीचे जाते जलस्तर की समस्या की पहचान और इसके लिए निराकरण में मदद मिलेगी। बोर्ड गठन के लिए ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। बोर्ड के एक्टिव होने से लाभ मिलेगा। अभी 33 राज्यों में से 14 में ही राज्य का भू-जल बोर्ड काम कर रहा है।

मिथिलेश ठाकुर के मुताबिक भू-जल का दोहन ना हो, इस पर सरकार का ध्यान है। कई योजनाओं के माध्यम से जल संरक्षण की पहल शुरू की है। नीलांबर पीतांबर जल समृद्धि योजना लागू की गयी है। नगर विकास की ओर से भी अलग अलग योजनाओं के जरिये प्रयास हो रहा है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version