पटना। बिहार में गया जिले के तरचुआं जंगल में हार्डकोर नक्सली बढ़न भुईंया को पकड़ने में आखिरकार पुलिस को सफलता मिल गयी। बढ़न भुईंया प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का हार्डकोर नक्सली है, जो 16 साल की उम्र में ही नक्सली संगठन में शामिल हुआ था। इसके बाद वह एक के बाद एक नक्सली वारदातों को अंजाम देता रहा।

पांच साल पहले हुए पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में वह भी मौजूद था। इसके बाद से वह फरार चल रहा है। पुलिस 19 साल से बढ़न भुईंया को तलाश रही थी। इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर जंगल के रास्ते भाग जाया करता था। इस बार वह गया के तरचुआं जंगल में वह देखा गया। फिर सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर उसे गया के तरचुआं जंगल से दबोच लिया।

गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि वर्ष 2018 में पचरुखिया जंगल में हुए मुठभेड़ में भी वह शामिल था। उसी समय से बढ़न की तलाश में पुलिस लगी थी। कई बार पुलिस ने छापेमारी भी की लेकिन वह हाथ नहीं आया लेकिन अब वह सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़ गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version