रांची। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की कोर्ट ने गुरुवार को गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को नोटिस जारी किया है। अगस्त 2022 में सांसद निशिकांत दुबे को प्लेन से दिल्ली जाने के क्रम में देवघर में रोकने के खिलाफ दिल्ली में दर्ज जीरो एफआईआर को निरस्त करने को लेकर देवघर के डीसी मंजूनाथ की याचिका की सुनवाई हुई। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 25 अप्रैल निर्धारित की है। तब तक याचिकाकर्ता मंजूनाथ पर पीड़क कार्रवाई पर कोर्ट ने रोक लगाई है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा एवं अजय शाह ने पैरवी की।

कोर्ट को बताया गया कि निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया है कि 31 अगस्त, 2022 की शाम जब वह प्लेन से दिल्ली जा रहे थे तब देवघर उपायुक्त मंजूनाथ के कहने पर सुरक्षाकर्मियों ने देवघर एयरपोर्ट पर उन्हें रोका और जान से मारने की धमकी भी दी। उनके सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version