Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»10 अलग अलग श्रेणी के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च करने की तैयारी में होंडा
    Breaking News

    10 अलग अलग श्रेणी के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च करने की तैयारी में होंडा

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट के विस्तार की संभावना को देखते हुए बड़ी कंपनियों से लेकर कई स्टार्टअप ने भी अपनी पैठ बनाने की कोशिश शुरू कर दी है। इस क्रम में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भी इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एंट्री करने की पूरी तैयारी कर ली है। कंपनी का इरादा साल 2031 तक भारत में दस अलग-अलग श्रेणी के इलेक्ट्रिक व्हीकल उतारने का है। हालांकि इसका पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल अगले साल मार्च तक इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।

    कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की ओर से लॉन्च किया जाने वाला पहला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर एक्टिवा इलेक्ट्रिक होगा, जिसे फिक्स्ड बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस इलेक्ट्रिकल व्हीकल को अगले वित्त वर्ष के अंत तक भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।

    बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में उतरने के लिए कंपनी पिछले 2 साल से तैयारी में जुटी है, ताकि भारतीय बाजार में धमाकेदार एंट्री की जा सके। कंपनी का इरादा अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को फिक्स्ड और स्वैपेबल बैटरी दोनों तरह के विकल्पों में उतारने का है।

    एक्टिवा इलेक्ट्रिक के अलावा कंपनी की योजना एक इलेक्ट्रिक मोपेड को भी लॉन्च करने की है, जिसमें स्वैपेबल बैटरी का विकल्प उपलब्ध होगा। इसके अलावा 2026-27 से होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया अपने दूसरे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के मॉडल भी बाजार में लांच करना शुरू कर देगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बयान, चुनाव कराने के लिए धन नहीं
    Next Article इंडिगो के बेड़े में 2024 तक 350 विमान शामिल होंगे
    azad sipahi

      Related Posts

      कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 का आगाजः उर्वशी रौतेला ने बिखेरा जलवा

      May 14, 2025

      हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 265 अंक उछला

      May 14, 2025

      भारत ने डब्‍ल्‍यूटीओ में अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version