Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»INDORE : वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी का निधन, परिवार को दोहरा आघात
    Breaking News

    INDORE : वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी का निधन, परिवार को दोहरा आघात

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इंदौर। देश-प्रदेश के प्रतिष्ठित और वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वहीं, परिवार को एक और आघात लगा, भोपाल में स्व. विमल छजलानी की पत्नी का गुरुवार को निधन हो गया। वरिष्ठ पत्रकार अभय छजलानी लंबे समय से अस्वस्थ थे। उपचार के दौरान गुरुवार सुबह उनका देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5:00 बजे पंचकुइया मुक्तिधाम पर किया जाएगा।

    अभय छजलानी का जन्म 4 अगस्त 1934 को इंदौर में हुआ और उन्होंने 1955 में पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रवेश किया। 1965 में उन्होंने पत्रकारिता के विश्व प्रमुख संस्थान थॉम्सन फाउंडेशन, कार्डिफ (यूके) से स्नातक की उपाधि ली थी। शहर के कई प्रमुख मुद्दों को उन्होंने प्रमुखता से उठाया था। उनके प्रयासों से इंदौर शहर को खेलों सहित कई अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुईं। वह स्वयं भी खेलों, खासकर टेबल टेनिस से जुड़े। लंबे समय तक वह मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन के अध्यक्ष रहे और फिर आजीवन अध्यक्ष पद पर रहे। छजलानी लंबे समय तक नई दुनिया के प्रधान संपादक रहे और उनके नेतृत्व व मार्गदर्शन में नई दुनिया समूह ने उल्लेखनीय प्रगति की।

    छजलानी परिवार को एक और आघात लगा है। स्वर्गीय विमल छजलानी की पत्नी का भी आज सुबह भोपाल में निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह को इंदौर ले जाया जा रहा है, जहां आज शाम 5:00 बजे उनका भी अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 26 मार्च से 41 विमान भरेंगे उड़ान
    Next Article संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में उजागर हुए आतंकी संगठन और पाकिस्तान के रिश्ते
    azad sipahi

      Related Posts

      हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल

      July 1, 2025

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण

      July 1, 2025

      ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले

      July 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका
      • मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
      • हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण
      • ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version