Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»JHARKHAND: CM ने राज्य के 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को किया सम्मानित
    Jharkhand Top News

    JHARKHAND: CM ने राज्य के 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को किया सम्मानित

    adminBy adminMarch 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को राज्य स्तर पर 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को सम्मानित किया है। रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में हेमंत सोरेन ने वर्ष 2022 में जैक बोर्ड, सीबीएससी बोर्ड और आईएससीई बोर्ड के 10वीं बोर्ड परीक्षा और 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले मेधावी बच्चों को सम्मानित किया है। छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के साथ मुख्यमंत्री ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। आयोजित समारोह में देर से आने के लिए मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओ सहित अभिभावकों से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा है कि सरकार की सोच है कि झारखंड के बच्चे शिक्षा क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का मजबूती के साथ सामना करें और शिक्षा के प्रति अपना उत्साह को बनाए रखें। इसे देखते हुए सरकार ने बिना किसी भेदभाव के बच्चों को मोबाइल, लैपटॉप जैसे तकनीकी जरूरतों के सामान सहित आर्थिक सहायता दी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार न केवल झारखंड बल्कि बिहार, उत्तर प्रदेश के वैसे बच्चे जो राज्य में स्थित शैक्षणिक संस्थानों से पढ़ाई कर अव्वल होते हैं, तो उन्हें भी सम्मानित करेगी। जैक, सीबीएसई, आईसीएससी की दसवीं और जैक, सीबीएसई और आईसीएससी में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले बच्चों को क्रमश: 3 लाख, 2 लाख और 1 लाख का नकद पुरस्कार मिलेगा। साथ ही इन्हें 60,000 का लैपटॉप और 20,000 रुपए का मोबाइल भी दिया जाएगा। राज्य सरकार ने कुल 1.32 करोड़ रुपए का पुरस्कार दिया है। समारोह कार्यक्रम में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना डांडेल, मुख्य मंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, शिक्षा सचिव के. रवि कुमार उपस्थित थे। बता दें कि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने पहले ही मेधावी (टॉपर) विद्यार्थियों की सूची जारी की थी। सीएम ने सोमवार को कुल 130 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। इसमें जैक, सीबीएसई, आईसीएसई के 68 और झारखंड स्टेट ओलंपियाड 2022 के कुल 62 बच्चे शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसांसद संजय सेठ के सवाल पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का लोकसभा में जवाब
    Next Article बंगाल में जंगलराज को बढ़ावा दे रही हैं टीएमसी : भाजपा
    admin

      Related Posts

      आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह का निधन

      August 3, 2025

      पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी

      August 3, 2025

      झारखंड में अनुसूचित जाति को दबाया जा रहा है : बाउरी

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह का निधन
      • यूपी: इटावा में हत्या के मामले में दोषी को हुई आजीवन कारावास, पचास हजार जुर्माना
      • पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version