रांची। रांची गोस्सनर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय फिल्म महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यसभा सदस्य महुआ मांझी ने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि मुझे अपने पुराने दिन याद आ गए जब मैं आप लोगों की तरह विद्यार्थी हुआ करती थी। इस तरीके से रांची गोस्सनर कॉलेज में इस तरह के फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उससे यह साफ पता चलता है कि झारखंड फिल्म के क्षेत्र में अपना अहम कदम आगे बढ़ा चुका है। साथ में झारखंड फिल्म इंडस्ट्री आगे बढ़ाने के लिए सरकार से बातचीत करूंगी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्य और फिल्म मेकिंग जगत के जाने-माने हस्ती महादेव टोप्पो ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने फिल्मी और साहित्य जगत तक पहुंचने का अनुभव बताया। महादेव टोप्पो ने फिल्म जगत में एक फिल्म समीक्षक की क्या भूमिका होती है, इसके बारे में विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने बताया कि आज के समय में झारखंड की कहानियां राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हो रही है।
शॉर्ट फिल्म, म्यूजिक वीडियोज और डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग हुई। स्क्रीनिंग के दौरान झारखंड, बंगाल, ओडिशा सहित कई राज्यों के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री और म्यूजिक वीडियो को प्रदर्शित किया जाएगा। द बेगर शॉर्ट फिल्म के साथ स्क्रीनिंग का आगाज हुआ। इसके बाद शॉर्ट फिल्म- बिहाइंड यू, बोझ, पीपर, दहाड़, जीत, स्कॉलरशिप, जॉनी वॉकर, जीवन, हम न नाचेब आदि कई शॉर्ट फिल्म दिखाई गई। फिल्म के विभिन्न आयामों को देखकर पुरस्कार दिया गया।
फिल्म महोत्सव में आज फिल्म के कई आयामों पर उन्हें पुरस्कार भी दिया गया। जैसे कि फिल्म जॉनी वॉकर को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म के लिए जन गण मन को प्रथम पुरस्कार दिया गया।