आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। रविवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा रांची महानगर जिला की तृतीय कार्यसमिति की बैठक पर्यटक बिहार कांके रोड रांची में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता रांची महानगर जिला अध्यक्ष राम लगन राम और संचालन मोर्चा के जिला महामंत्री विनोद राजन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप काके विधायक समरी लाल, जिला अध्यक्ष केके गुप्ता, सीताराम रवि, जिला महामंत्री बलराम सिंह, सीमा पासवान,,जितेंद्र सिंह पटेल, उपेंद्र रजक, योगेंदर लाल उपस्थित थे। बैठक में पूर्व में किए गए मोर्चा द्वारा कार्यों की समीक्षा तथा आगामी कार्यक्रमों की योजना की तैयारीयों पर चर्चा की गयी। कार्यक्रम में 14 अप्रैल से 5 मई 23 तक बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जयंती पखवारा प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर पर सफलतापूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों को कार्य विभाजन कर कार्यक्रमों का दायित्व दीया गया। आगामी कार्यक्रमों में ब्लड डोनेशन कैंप, आदर्श नागरिकों की समस्या को निपटाना, मन की बात को बूथ स्तर पर सुनना, अनुसूचित जाति के सौ वोटर वाली संख्या की सूची बनाना आदि तय हुई। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक समरी लाल, जिला महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता, मोर्चा के महानगर अध्यक्ष राम लगन राम, बलराम सिंह, उपेंद्र रजक, जोगिंदर लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान केंद्र की सरकार अनुसूचित जाति के विकास एवं उत्थान के लिए दीर्घ संकल्पित है। उन्होंने बाबासाहेब एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सोच के अनुरूप अंतिम व्यक्ति के विकास को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं चला रखी है। चाहे जनधन योजना, उज्जवला योजना ,जल नल ,स्वास्थ्य बीमा, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, निशुल्क राशन आदि से सबसे ज्यादा किसी को लाभ हुआ है तो हमारे समाज के लोगों को हुआ है। कार्यसमिति बैठक में खुदा राम, नीरज नायक, राजू लाल, रणधीर रजक, प्रदीप कुमार रवि, संजय रजक, गीता नायक, अंजू नायक, राजू रजक, इंदरजीत मिर्धा, राखी देवी, दीपक, मोहन राम, नारायण नायक, राजेंद्र राम, दिलीप राम, करण नायक, इंद्रदेव राम, संजय राम, जयप्रकाश कुमार, अर्जुन राम, राजू कुमार, कुंदन सिंह ,गोविंदा बाल्मीकि, टिंकू महतो, बलराम, राजेश रजक, संतोष कुमार रवि आदि उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version