Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»जातिगत जनगणना को लेकर अखिलेश पर ओमप्रकाश राजभर ने कसा तंज
    राज्य

    जातिगत जनगणना को लेकर अखिलेश पर ओमप्रकाश राजभर ने कसा तंज

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMarch 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजमगढ़ । लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे सुभासपा के राष्टीय अध्यक्ष जनपद में ताबडतोड़ कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे हैं। आजमगढ़ के बाद लालगंज लोकसभा में कार्यकर्ता बैठक में एक बार फिर ओपी राजभर ने कांग्रेस से गठबंधन के जहां संकेत दिए वहीं सीएम योगी के नवरात्र में रामायण पाठ को जायज करार दिया तो स्वामी प्रसाद मौर्या व अखिलेश यादव पर जमकर बरसे।

    जिले के लालगंज लोकसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। इस अवसर पर ओपी राजभर ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान अपने-अपने धर्म को मानने व काम करने का दिया था तो सरकार उसी संविधान के तहत यह कार्य कर रही है।

    सपा के स्वामी प्रसाद मौर्या का बिना नाम लिए सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने कहा कि जब उनको तुलसीकृत रामायण की चौपाई से तकलीफ थी तो उनको मोतियाबिंद हुआ था। वे चार बार बसपा से मंत्री थे, बसपा की सत्ता जाते देखा तो रामम शरण गच्छामि हो गए और उसी तुलसीकृत रामायण पर माला-फूल अगरबत्ती चढ़ाने लगे, रामायण पढ़ने लगे। बेटी को सांसद बनवाया व अपने मंत्री बन गए। पांच सालों तक महिलाओ, दलितो व पिछड़ो का अपमान दिखाई नहीं दिया। फिर देखा कि सत्ता जा सकती है तो अखिलेशम शरणम गच्छामि हो गए। चुनाव लड़े लेकिन जमीन पर लोट गए। दस महीने तक शांत पडे रहे, अखिलेश की कृपा से एमएलसी बन गए तो बोलने लगे कि चौपाई ही गड़बड़ लिखी है। उन्होंने कहा कि सत्ता बदलने पर इनसब लोगों को दिखाई देने लगता है लेकिन जब सत्ता में रहते हैं तो पिछडे, दलित की हित की बात नहीं करते।

    उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा कि जब वे सत्ता में रहते हैं तो समान शिक्षा, जातिगत जनगणना, फ्री बिजली आदि की बात क्यों नहीं करते। उन्होंने कहा कि जब जनता के हित करने की बात आती है तो ये अपना हित करने लगते हैं। जब हित करने का टाइम समाप्त हो जाता है तो ये भीख मांगने लगते हैं। अब भाजपा से जातिगत जनगणना की भीख मांग रहे हैं, जबकि जब राजा थे तो नहीं किए अब भिखमंगा होकर भीख मांग रहे हैं।

    संसद में राहुल गांधी के विदेश में देश पर दिए गए बयान पर मचे बवाल पर ओपी राजभर ने इशारों में फिर कांग्रेस से गठबंधन के संकेत देते हुए कहा कि राहुल गांधी ने विदेश में जो बोला लेकिन पीएम मोदी भी तो देश के खिलाफ बोल आए थे। उस पर क्यों वे लोग सदन में नहीं बोल रहे है। उस बात पर वे लोग बखेड़ा क्यों नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये नेता बिरादरी दो मुंहा सांप होती है। कब क्या बोलेगी, क्या करेगी, कोई नहीं बता सकता।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिजली विभाग कर्मियों की हड़ताल मजिस्ट्रेट, पुलिस, रिटायर्ड कर्मियों के हाथ सौंपी डीएम ने बागडोर
    Next Article SBI ने कर्ज पर ब्याज दर 0.70 फीसदी बढ़ाया, नई दरें लागू
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version