Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News» भाजपा ही कर सकती है गरीब कल्याण के साथ देश को सुरक्षित और समृद्ध बनाने का काम : अमित शाह
    Breaking News

     भाजपा ही कर सकती है गरीब कल्याण के साथ देश को सुरक्षित और समृद्ध बनाने का काम : अमित शाह

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 25, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    छिंदवाड़ा। कांग्रेस ने जिस अनुच्छेद 370 को वर्षों तक लटकाए रखा, उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 अगस्त, 2019 को एक झटके में हटा दिया और भारतमाता का मुकुटमणि कश्मीर हमेशा के लिए भारत से जुड़ गया। कांग्रेस के जमाने में पाकिस्तान से आतंकी आते थे और हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते थे। मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारा। देश के विभिन्न हिस्सों से वामपंथी उग्रवाद आज समाप्ति की ओर है। देश को सुरक्षित और समृद्ध बनाने के साथ-साथ गरीब कल्याण के काम सिर्फ भाजपा कर सकती है। इसलिए आप सभी इस साल होने वाले चुनाव में जिले की सातों विधानसभा सीटों और 2024 में लोकसभा सीट पर भाजपा को जिताने और एक बार फिर मोदी की अगुवाई में सरकार बनाने का संकल्प लें। यह बात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को छिंदवाड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। सभा को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी संबोधित किया।

    कांग्रेस ने आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों के लिए कुछ नहीं किया
    केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि छिंदवाड़ा उन स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि है, जिन्होंने रोलेट एक्ट के विरोध, असहयोग आंदोलन, झंडा सत्याग्रह, जंगल सत्याग्रह, भारत छोड़ो आंदोलनों में भाग लेकर आजादी की लड़ाई को धार दी थी। जल, जंगल और जमीन के लिए अंग्रेजों से लोहा लेने वाले बादल भोई और सभी स्वतंत्रता सेनानियों को प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा जनजातीय और पिछड़ा वर्ग बहुल जिला है लेकिन देश की सत्ता में लंबे समय तक रहने वाली कांग्रेस ने इन वर्गों के सम्मान की कभी चिंता नहीं की। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत मोदी सरकार ने की। 2014 में भाजपा की सरकार बनते ही प्रधानमंत्री मोदी ने यह स्पष्ट कर दिया था कि हमारी सरकार गरीबों, पिछड़ों, आदिवासियों और दलितों की सरकार है। सत्ता में आते ही मोदी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। मोदी सरकार ने ही एक गरीब आदिवासी परिवार की बेटी बहन द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया। भाजपा की प्रदेश सरकार ने आदिवासी भाइयों को अधिकार देने के लिए देश में सबसे पहले पेसा कानून लागू किया है।

    कांग्रेस ने सिर्फ नारा दिया, मोदी सरकार गरीबों का जीवन बदल रही
    केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन गरीबी हटाने के लिए कुछ नहीं किया। मोदी सरकार अपनी योजनाओं के जरिये देश के 80 करोड़ लोगों के जीवन में परिवर्तन ला रही है। मोदी सरकार ने 60 करोड़ जनधन खाते खोले हैं, जिनमें विभिन्न योजनाओं की राशि सीधे तौर पर भेजी जा रही है। 13 करोड़ परिवारों को गैस सिलेंडर दिये हैं। 10 करोड़ घरों में शौचालय बनवाए हैं, 3 करोड़ गरीब परिवारों को पक्के घर दिये हैं। 60 करोड़ लोगों के पांच लाख रुपये तक के इलाज का खर्च मोदी सरकार उठा रही है। मोदी सरकार करोड़ों गरीबों को पांच किलो अनाज मुफ्त दे रही है और कोरोना संकट के दौरान 130 करोड़ लोगों को मुफ्त टीके लगवाए हैं।

    अपने कामों का हिसाब दें कमलनाथः
    उन्होंने कहा कि कमलनाथ को प्रदेश की जनता ने मौका दिया था, उन्हें छिंदवाड़ा की जनता को यह बताना चाहिए कि इस दौरान उन्होंने क्या किया? उन्होंने सिर्फ प्रदेश के संसाधनों की लूट-खसोट और भ्रष्टाचार किया। कन्हान कांपलेक्स बांध में सैकड़ों करोड़ का एडवांस पेमेंट जिन लोगों को किया गया, उसमें कमलनाथ के करीबी शामिल हैं। अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में उनके करीबियों के नाम हैं। कमलनाथ ने बेरोजगारी भत्ता देने और वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाने की बात कही थी लेकिन कोई भी वादा पूरा नहीं किया। छिंदवाड़ा में सहकारी शक्कर कारखाना नहीं खुला। हर्राडोल कोयला खदान और माचिस का कारखाना शुरू नहीं हुआ। चौसरा थर्मल पॉवर प्लांट नहीं लगा। बांधों की परियोजना पूरी नहीं की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और कमलनाथ सिर्फ वादे करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते। कमलनाथ सरकार ने भाजपा की शिवराज सरकार द्वारा शुरू की गई संबल और तीर्थदर्शन जैसी गरीब कल्याण की योजनाओं को बंद करने का काम किया।

    विकास में कसर नहीं रहने देगी भाजपाः
    शाह ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने छिंदवाड़ा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। भाजपा की सरकार ने जिले के लिए 3400 करोड़ रुपये का बजट दिया है। माछा गोरा डैम से जिले में 1.26 लाख हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई की जाएगी। सर्वसुविधायुक्त अस्पताल के लिए 800 करोड़ का प्रावधान किया है। प्रधानमंत्री सड़क योजना में 100 करोड़ रुपये और नेशनल हाइवे की मरम्मत के लिए 412 करोड़ रुपये जिले को दिये हैं। मोदी सरकार ने छिंदवाड़ा-नागपुर और छिंदवाड़ा-मंडला रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए भी प्रावधान किए हैं।

    केन्द्रीय मंत्री का किया स्वागत
    केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छिंदवाडा आगमन पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, भाजपा की प्रदेश महामंत्री व सांसद कविता पाटीदार सहित वरिष्ठ नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के नौ जिलों के 45 लाख से अधिक बच्चों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान 12 अप्रैल से
    Next Article नहाय खाय के साथ चैती छठ महापर्व शुरू
    azad sipahi

      Related Posts

      तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का ‘प्रेसिडेंशियल रेफरेंस’ पर कड़ा विरोध

      May 15, 2025

      महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं जनचेतना के अग्रदूत भी थे चानकु महतो- राज्यपाल

      May 15, 2025

      बिहार पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की, जनता की शक्ति के आगे हुई बेबस : राहुल गांधी

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version