रांची। चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो की 285वीं जयंती पर 21 मार्च को जमशेदपुर के बिष्टुपुर गोपाल मैदान में कुड़मियों की विशाल जनसभा होगी। यह जानकारी पूर्व सांसद सह शहीद रघुनाथ महतो चुआड़ सेना के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने दी।

कुड़मियों के इतिहास से जुड़े दस्तावेज और कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कुड़मी जनजाति छोटानागपुर पठार यानी वृहद झारखंड की खूंटकट्टीदार हैं। यह यहां के निवासी हैं। जनसभा को सफल बनाने के लिए विभिन्न जगहों पर बैठक और जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version