Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»RANCHI: रामनवमी को लेकर 31 मार्च तक बदली शहर की ट्रैफिक व्यवस्था
    रांची

    RANCHI: रामनवमी को लेकर 31 मार्च तक बदली शहर की ट्रैफिक व्यवस्था

    adminBy adminMarch 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी रांची में 30 मार्च को रामनवमी शोभायात्रा निकाली जायेगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट तय कर दिया है। 30 मार्च को मेन रोड में दिन के एक बजे से वाहनों के प्रवेश पर रोक है। इस दौरान सुबह आठ बजे से 31 मार्च सुबह छह बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश शहर में बंद रहेगा।

    इधर, रामनवमी की पूर्व संध्या पर विभिन्न अखाड़ाें की ओर से झांकी निकाली जाती है। अगले दिन चैती दुर्गा पूजा का विसर्जन भी होता है। इसलिए 29 मार्च को झांकी के कारण शाम चार बजे से 30 मार्च की सुबह छह बजे तक शहीद चौक की ओर से महावीर मंदिर चौक व अपर बाजार महावीर चौक तक तथा किशोरी यादव चौक से महावीर मंदिर चौक की ओर सामान्य वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। साथ ही शाम चार बजे से सुबह छह बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश बंद कर दिया जायेगा। सभी भारी वाहन रिंग रोड होकर अपने गंतव्य स्थान की ओर जायेंगे।

    एसएसपी आवास चौक से कचहरी चौक, शहीद चौक, अपर बाजार से शहीद चौक, जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक, चडरी तालाब से अलबर्ट एक्का चौक, चर्च रोड से मेन रोड, वूल हाउस के पास से मेन रोड की तरफ, पुरुलिया रोड से सर्जना चौक की तरफ, विष्णु सिनेमा मार्ग से, पश्चिमी अपर बाजार से टैक्सी स्टैंड की ओर सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सर्कुलर रोड से आनेवाले वाहन जेल चौक तक ही जा सकेंगे। थड़पखना वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक, रेडियम चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। कर्बला चौक से रतन पुलिस पोस्ट, पीपी कंपाउंड से सुजाता चौक की तरफ आनेवाले सामान्य वाहनों का मेन रोड में प्रवेश बंद रहेगा।

    राजेंद्र चौक से ओवरब्रिज, सुजाता चौक की ओर, पटेल चौक से सिरम टोली चौक की ओर, चुटिया बाजार रोड में दोनों ओर से वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट चौक तक सामान्य वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। आवश्यकता अनुसार वाहनों का रूट डायवर्ट किया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्पेशल ब्रांच की अलर्ट पर रांची की निगहबानी करेंगे 13 हजार से अधिक जवान
    Next Article RANCHI: HC ने संवैधानिक संस्थाओं में रिक्त महत्वपूर्ण पदों पर राज्य सरकार से मांगा जवाब
    admin

      Related Posts

      निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल

      May 15, 2025

      महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं जनचेतना के अग्रदूत भी थे चानकु महतो- राज्यपाल

      May 15, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नागरिक मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version