Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»स्पेशल ब्रांच की अलर्ट पर रांची की निगहबानी करेंगे 13 हजार से अधिक जवान
    Jharkhand Top News

    स्पेशल ब्रांच की अलर्ट पर रांची की निगहबानी करेंगे 13 हजार से अधिक जवान

    adminBy adminMarch 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। रांची के बेड़ों में हुए लाउडस्पीकर को विवाद को सुलझा लिया गया है लेकिन सुरक्षा विभाग ने कई जगहों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

    राज्यभर में 13 हजार से अधिक जवानों को तैनाती की गयी है। जिन जगहों पर सबसे ज्यादा सुरक्षा कर्मी तैनात किए गये हैं उनमें हजारीबाग और रांची शामिल हैं। स्पेशल ब्रांच ने राज्य के सभी एसपी को अलर्ट किया है। राज्य में किसी तरह की हिंसा ना फैले और ना ही किसी को किसी भी तरह की परेशानी हो, इसकी पूरी कोशिश सुरक्षा में तैनात जवान करेंगे। रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस मुख्यालय ने पूरी तैयारी कर ली है।

    सुरक्षा के लिए एटीएस से लेकर जिला पुलिस व सीआरपीएफ के 13 हजार से अधिक फोर्स सभी जिलों को उपलब्ध कराया गया है। रांची और हजारीबाग जिलों पर विशेष फोकस है यहां सबसे ज्यादा सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है। सभी रेंज डीआइजी को भी अलग से 150-150 समेत कुल 1100 सशस्त्र बल और लाठी बल उपलब्ध कराया गया है। पुलिस मुख्यालय से भी सभी जिलों के शोभायात्रा पर पैनी नजर रखी जायेगी। यहीं से विधि-व्यवस्था की मॉनिटरिंग भी होगी। इसके लिए एक डीआइजी, तीन एसपी, तीन डीएसपी और तीन इंस्पेक्टर को तैनात किया गया है।

    पुलिस मुख्यालय कंट्रोल रूम में ड्यूटी तीन शिफ्ट में रामनवमी की समाप्ति तक होगी। रांची जिला को एक कंपनी रैफ के अलावा दो कंपनी रैप भी प्रदान किया गया है। जमशेदपुर में चार डीएसपी के अलावा एक कंपनी सीआरपीएफ और एक कंपनी रैप को तैनात किया गया है। हजारीबाग में 14 डीएसपी, 20 इंस्पेक्टर, 250 सब इंस्पेक्टर और एएसआई के अलावा एक कंपनी रैफ, एक कंपनी रैप और एटीएस टीम की तैनाती हुई है।

    गिरिडीह, पलामू और लोहरदगा में तैनात सीआरपीएफ को रामनवमी के बाद हजारीबाग भेजने का आदेश है। गिरिडीह में छह डीएसपी, पांच इंस्पेक्टर, एक कंपनी सीआरपीएफ की तैनाती की गयी है। पलामू में एक कंपनी महिला सीआरपीएफ की तैनाती की गयी है। लोहरदगा में तीन डीएसपी, 20 एसआई और एएसआई के अलावा एक कंपनी सीआरपीएफ की तैनाती है। दुमका में एक कंपनी सीआरपीएफ की तैनाती की गयी है।

    पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच का अलर्ट

    पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने सभी जिलों को अलर्ट भेजा है। एसपी को जुलूस के मार्ग पर विशेष चौकसी बरतने का आदेश भी दिया गया है। संवेदनशील स्थल और मार्ग के संबंध में जिलों को विस्तार से जानकारी दी गयी है। स्पेशल ब्रांच की ओर से ऐसे लोगों पर निगरानी रखने का भी सुझाव दिया गया है, ताकि विधि व्यवस्था को लेकर किसी तरह की समस्या ना हो। पुलिस ऐसे लोगों पर पहले से नजर रख रही है।

    एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि रामनवमी को लेकर रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पर्याप्त संख्या में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी से पूरे शहर की निगरानी की जाएगी। सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी रहेंगे सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है। इसके लिए साइबर सेल की टीम लगातार काम कर रही है।

    उल्लेखनीय है कि 30 मार्च को सभी अखाड़ा धारी भव्य शोभायात्रा निकालेंगे इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleVande Bharat Express : झारखंड-बिहार को मिलने वाली है सौगात 5 घंटे का होगा Patna to Ranchi का सफर
    Next Article RANCHI: रामनवमी को लेकर 31 मार्च तक बदली शहर की ट्रैफिक व्यवस्था
    admin

      Related Posts

      निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल

      May 15, 2025

      महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं जनचेतना के अग्रदूत भी थे चानकु महतो- राज्यपाल

      May 15, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नागरिक मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version