Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे सरयू राय! बोले- ऐसे मंत्री को पद से हटायें सीएम
    Jharkhand Top News

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे सरयू राय! बोले- ऐसे मंत्री को पद से हटायें सीएम

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMarch 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के सवालों का जवाब नहीं दिया। इस पर सरयू राय ने कहा है कि मुख्यमंत्री को ऐसे मंत्री को पद से हटा देना चाहिए। सरयू राय ने शुक्रवार को कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को छुट्टा सांड़ की तरह छोड़ दिया है। ये मुख्यमंत्री की बात भी नहीं सुनते। मुख्यमंत्री का आदेश नहीं मानने पर स्वास्थ्य मंत्री को तो मंत्रिमंडल से हटा देना चाहिए।

    क्या था सरयू राय का सवाल, जिसका नहीं मिला जवाब

    निर्दलीय विधायक सरयू राय ने मीडिया को बताया कि उनका अल्पसूचित प्रश्न छठे नंबर पर था। सरकार ने उसका उत्तर नहीं दिया। श्री राय ने कहा कि उन्होंने अध्यक्ष को बताया कि मेरे सवालों का जवाब स्वास्थ्य विभाग नहीं दे रहा है। उन्होंने सरकार से सवाल पूछा था कि टेंडर में कम कीमत पर सप्लाई करनेवाली कंपनी को टेंडर न देकर राज्य सरकार ने भारत सरकार की एजेंसी से महंगी दवाएं क्यों खरीदी।
    मानसून सत्र में पूछा सवाल, आज तक नहीं मिला जवाब: सरयू राय

    श्री राय ने कहा कि सरकार ने इसका जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इसके पहले उन्होंने मानसून सत्र में भी सरकार से एक सवाल पूछा था। उस सवाल का जवाब आज तक नहीं मिला। श्री राय ने कहा कि उन्होंने पूछा था कि कोविड में जो सहायता राशि लोगों को देनी थी, मिली या नहीं, इसका जवाब स्वास्थ्य मंत्री ने आज तक नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सचिवालय से दो बार रिमाइंडर दिया गया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने जवाब नहीं दिया।

    ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में स्वास्थ्य मंत्री ने कही असत्य बातें

    सरयू राय ने दावा किया कि गुरुवार को उनके ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर स्वास्थ्य मंत्री ने सदन में असत्य बातें कहीं। मंत्री ने सदन में कहा कि जब मैं (सरयू राय) मंत्री था, तो मैंने ट्रांसफर-पोस्टिंग में गड़बड़ी की। सरयू राय ने कहा कि अगर मैंने कोई अनियमितता की, तो इससे स्वास्थ्य मंत्री को भी अनियमितता करने का अधिकार नहीं मिल जाता। श्री राय ने कहा कि मैंने ट्रांसफर-पोस्टिंग में कोई अनियमितता नहीं की। जहां मेरा अधिकार नहीं था, उसमें मुख्यमंत्री की अनुमति के बगैर मैंने कोई ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं की।

    विधायक के सवाल का कुछ भी जवाब देने की परंपरा उचित नहीं

    उन्होंने कहा कि कई बार सरकार से सवाल पूछा जाता है, तो कुछ भी जवाब दे दिया जाता है। यह परंपरा उचित नहीं है। श्री राय ने कहा कि मुख्यमंत्री फाइल मांगते हैं, तो स्वास्थ्य विभाग फाइल नहीं देता। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री की नहीं चलेगी, तो इससे गंभीर मामला क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को चाहिए कि स्वास्थ्य मंत्री को अविलंब उनके पद से हटायें।

    जवाब के लिए 21 मार्च का इंतजार करेंगे सरयू राय

    सरयू राय ने कहा कि अगर स्वास्थ्य मंत्री उनके सवालों का उचित जवाब नहीं देंगे, तो वह उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री मेरे सवालों का जवाब 21 मार्च को देना चाहते हैं। मैं 21 मार्च का इंतजार करूंगा। देखना है कि मंत्री उस दिन क्या जवाब देते हैं। उन्होंने कहा कि जुलाई में पूछे गये उनके सवाल का अब तक जवाब नहीं मिला, उस पर कोई चर्चा भी नहीं होती।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की तरह झारखंड के बड़े-बड़े मंत्री जायेंगे जेल, बिरंची नारायण बोले
    Next Article छेड़खानी की शिकार बच्ची की पहचान उजागर होने के मामले में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी को हाइकोर्ट से तत्काल राहत
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version