Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रांची में मिला एच3एन2 वायरस का दूसरा मरीज
    Jharkhand Top News

    रांची में मिला एच3एन2 वायरस का दूसरा मरीज

    adminBy adminMarch 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को एच 3एन2 वायरस के दूसरे मरीज की पहचान हुई है। चार साल की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे रानी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के आइसीयू में आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। उसकी हालत स्थिर है।

    रानी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के डॉ. राजेश ने बताया कि तीन दिन पहले बच्ची में न्यूमोनिया के लक्षण देखते हुए एडमिट कराया गया था। बच्ची को सर्दी-खांसी की शिकायत थी। उसका टेस्ट कराया गया तो इंफ्लुएंजा की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि चूंकि कोरोना और इंफ्लुएंजा दोनों के लक्षण एक जैसे हैं। ऐसे में राज्यभर में लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। इसलिए सर्दी-खांसी को हल्के में लेने की बजाय तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें। जमशेदपुर में मिला पहला मरीज

    राज्य में एच3एन2 संक्रमण का पहला मरीज जमशेदपुर में मिला। जमशेदपुर के साकची की रहने वाली 68 वर्षीय महिला संक्रमित है। डॉक्टरों के मुताबिक उसका फेफड़ा 35 प्रतिशत से अधिक खराब हो चुका है। महिला को 13 मार्च से बुखार, खांसी और सांस फूलने की समस्या हो रही थी। 16 मार्च को टीएमएच में भर्ती कराया गया था, जहां से सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।

    सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी ने बताया कि संभावित लक्षण वाले छह मरीजों के सैंपल जांच के लिए माइक्रो वायरोलॉजी लैब में भेजे गए थे। इनमें महिला मरीज में वायरस की पुष्टि हुई। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार के चार अन्य सदस्यों को भी जिला सर्विलांस विभाग ने घर में आइसोलेट कर दिया है। उनके सैंपल भी लिए गए हैं। इनमें से दो लोगों को हल्की सर्दी-खांसी है। पीड़ित महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

    राज्य में एच3एन2 संक्रमण के मरीज मिलने के बाद से स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। अब रिम्स में भी इस संक्रमण के मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए जा सकेंगे। रिम्स को ऐसे दो सौ मरीजों की जांच के लिए सैंपल कलेक्शन किट मिल गया है। अब यहां भी सैंपल कलेक्शन हो सकेगा। यहीं जांच भी हो जाएगी। हालांकि जांच किट मिलने के बाद भी रिम्स में जांच शुरू हुई हो सकी है।

    रिम्स को मिला 200 जांच किट, 44 बेड सुरक्षित
    स्वास्थ्य सचिव की ओर से सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिलों के अस्पतालों को भी अलर्ट मोड में रहने को कहा है। रिम्स और सदर अस्पताल पूरी तरह से तैयार है। खतरे की आशंका को देखते हुए रिम्स में 24 और सदर अस्पताल रांची में 20 बेड सुरक्षित रखे गए हैं। रांची सदर अस्पताल के नए भवन में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। यहां ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, एचएफएनसी आदि की व्यवस्था की गई है। वहीं रिम्स प्रबंधन के मुताबिक आइसोलेशन वार्ड में 24 बेड सुरक्षित रखे गए हैं।

    कोरोना के लक्षण

    सूखी खांसी, कमजोरी, नाक बहना, बुखार

    इंफ्लुएंजा के लक्षण

    बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, बदन दर्द, कमजोरी

    इन बातों का रखें ध्यान

    मास्क से मुंह और नाक को ढंकें। खांसते या छींकते वक्त रुमाल से नाक और मुंह को ढंके। इधर-उधर थूकने से बचें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क का प्रयोग करें। भीड़ वाली जगहों में जाने से बचें। आंखों और नाक को छूने से बचें। हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोएं। हाथ मिलाने से बचें। लक्षण दिखने पर प्रारंभिक सूचना दें। ग्रसित लोगों से संपर्क में न आएं। सांस की बीमारी हो तो अलर्ट रहें। डॉक्टर की सलाह के बिना दवा न लें और बाहर से आने वालों से सतर्क रहें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगिरिडीह में दो मजदूरों के क्षत-विक्षत शव मिले
    Next Article लातेहार में 10 लाख का इनामी माओवादी जोनल कमांडर गिरफ्तार, हथियार बरामद
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version