Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौडेलबने नेपाल के राष्ट्रपति
    Breaking News

    नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौडेलबने नेपाल के राष्ट्रपति

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौडेल गुरुवार को नेपाल के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित हुए। उन्होंने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी सीपीएन (यूएमएल) के उम्मीदवार सुभाष चंद्र नेमवांग को पराजित किया। पौडेल को निर्वाचक मंडल के 50 प्रतिशत से ज्यादा मत मिलने के बाद निर्वाचित घोषित किया गया।

    काठमांडू के न्यू बानेश्वर स्थित संसद भवन के मतदान केंद्र में सुबह 10 बजे से अपराह्न 03 बजे तक मतदान के बाद मतों की गिनती की गई। पौडेल को 33,802 और नेमवांग को 15,518 मत मिले। पौडेल को निर्वाचक मंडल 52,628 के 50 प्रतिशत से अधिक मत मिलने के बाद निर्वाचित घोषित किया गया। जीत के लिए 26,315 मतों की आवश्यकता थी।

    नेपाल के राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने वाले कुल 881 जनप्रतिनिधियों में से प्रतिनिधि सभा के 272 सदस्य, राष्ट्रीय सभा के 59 और प्रांतीय विधानसभा के 550 सदस्य शामिल हैं। संसद के दोनों सदनों- प्रतिनिधि सभा और राष्ट्रीय सभा के सदस्यों के एक मत का मूल्य 79 है। प्रांतीय विधानसभा के सदस्यों के एक मत का मूल्य 48 है।

    नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पौडेल को संसद में नेपाली कांग्रेस, सीपीएन (एमसी), सीपीएन (यूएस), जनता समाजवादी पार्टी (जसपा), राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी, जनमत पार्टी, लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा), नागरिक उन्मुक्ति, राष्ट्रीय जनमोर्चा का समर्थन प्राप्त था। नेमवांग को केवल उनकी पार्टी सीपीएन (यूएमएल) का समर्थन था। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) और नेपाल मजदुर किसान पार्टी (नेमकिपा) ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

    पौडेल राजशाही की समाप्ति और गणतंत्र की स्थापना के बाद देश के तीसरे राष्ट्रपति चुने गए हैं। इससे पहले प्रथम राष्ट्रपति के रूप में नेपाली कांग्रेस के नेता डॉ. रामवरन यादव थे। वर्तमान राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी का कार्यकाल 13 मार्च को समाप्त हो रहा है। इसके बाद पौडेल राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईएनएस विक्रांत पर सवार हुए ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस
    Next Article मोतिहारी पुलिस ने पताही हत्याकांड का 12 घंटे में किया उद्भेदन
    azad sipahi

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version