रांची। झारखंड में शनिवार से फिर मौसम बदलेगा। तीन दिन तक आंशिक बादल के साथ मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

राज्य के दक्षिणी पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में 25, 26, 27 मार्च को कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किमी तेज हवा चलने की संभावना है। 28 मार्च को राज्य के पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं बारिश के साथ गर्जन और वज्रपात की संभावना है।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.7 सेल्सियस सिमडेगा में दर्ज किया गया। वहीं, रांची का अधिकतम तापमान 31.2 सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.2 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अगले छह दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

  • 25 मार्च : सामान्यत: बादल छाये रहेंगे। एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस की संभावना।
  • 26 मार्च : बादल छाये रहेंगे। एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस।
  • 27 मार्च : आंशिक बादल छाये रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस।
  • 28 मार्च : आंशिक बादल छाये रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस।
  • 29 मार्च : गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस।
  • 30 मार्च: आंशिक बादल छाये रहेंगे। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस ।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version