Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पाकिस्तान पहुंचा योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर मॉडल
    Top Story

    पाकिस्तान पहुंचा योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर मॉडल

    adminBy adminMarch 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -पाक के पूर्व पीएम इमरान खान का घर ध्वस्त
    -पेट्रोल बम बरामद, समर्थकों पर बरसीं लाठियां
    एजेंसी
    इस्लामाबाद। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के चर्चित ‘बुलडोजर मॉडल’ की धमक सीमा पार में भी सुनाई देने लगी है। तोशखाना मामले में सुनवाई के लिए रवाना होते ही पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लाहौर स्थित घर पर पुलिस का बुलडोजर चल गया। इस दौरान पुलिसिया कार्रवाई का विरोध कर रहे इमरान समर्थकों पर जम कर लाठियां चटकीं। कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। साथ ही इमरान के घर से हथियार सहित पेट्रोल बम बरामद किये गये हैं।
    पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने की कई कोशिश कर चुकी पुलिस ने शनिवार को उस समय उनके घर पर धावा बोला, जब वह तोशखाना मामले में सुनवाई के लिए लाहौर से इस्लामाबाद रवाना हुए थे। इमरान के रवाना होते ही लाहौर पुलिस ने इमरान खान के जमान पार्क स्थित घर पर बुलडोजर चला दिया। बुलडोजर की मदद से पुलिस ने इमरान के घर का मुख्य द्वार तोड़ दिया और भीतर घुस गयी। पुलिस पूरी तैयारी से इमरान के घर पर धावा बोलने गयी थी। पुलिस अपने साथ बुलडोजर, बख्तरबंद वाहन, वाटर कैनन आदि लेकर गयी थी।
    इमरान के घर पर बुलडोजर चलने से उनके समर्थकों का आक्रोश बढ़ गया। उन लोगों ने पुलिस पर पथराव करते हुए जम कर विरोध किया। पुलिस ने भी समर्थकों पर लाठियां चटकायीं। इमरान के घर के भीतर मौजूद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया है। इस दौरान फायरिंग की जानकारी भी सामने आयी है।

    इमरान ने कार्रवाई को गैर-कानूनी कहा
    इस बीच इमरान खान ने एक बयान जारी कर कहा कि पंजाब पुलिस ने उनके घर पर छापा मारा, जहां उनकी पत्नी बुशरा बीबी अकेली थीं। उन्होंने दावा किया कि लाहौर स्थित उनके घर के अंदर और बाहर पुलिसवाले मौजूद हैं। पुलिस अपने अभियान में तमाम चीजों को हटा रही है। इमरान ने सवाल उठाया कि आखिर किस कानून के तहत लाहौर पुलिस यह अभियान चला रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा बनाये गये लंदन प्लान के तहत यह कार्रवाई हो रही है। यह कार्रवाई उस प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए हो रही है, जिसमें भगोड़े नवाज शरीफ को सत्ता में वापस लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
    इमरान खान ने ट्वीट कर कहा कि यह साफ है कि सभी मामलों में जमानत मिलने के बाद भी पाकिस्तान डेमेक्रे टिक मूवमेंट (पीडीएम) की गठबंधन वाली सरकार उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि उनके इन बदनीयत विचारों के बावजूद वह इस्लामाबाद की कोर्ट जा रहे हैं, क्योंकि वह कानून के शासन पर विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि लाहौर में उनके घर के पास जो भी घटनाक्रम हुआ, वह उन्हें जेल में बंद करने के लिए था, ताकि वह चुनाव अभियान का नेतृत्व न कर सकें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोहरदगा रेलवे रैक प्वाइंट पर खुले आसमान के नीचे सड़ रहा है गरीबों का चावल
    Next Article रांची के तपोवन मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण, मुख्यमंत्री कल करेंगे श्रीगणेश
    admin

      Related Posts

      इराक के किरकुक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रॉकेट हमला, भीषण विस्फोट

      July 1, 2025

      पाकिस्तान में आतंकवादियों ने चेक पोस्ट पर किया हमला

      July 1, 2025

      अपने भी हुए ट्रंप के घरेलू नीति विधेयक के खिलाफ

      July 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका
      • मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
      • हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण
      • ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version