रांची। झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकार जल्द ही रांची से सटे ग्रामीण इलाके बंता-राहे-बुंडू रोड को दो लेन करने का काम प्रारंभ करेगा। सरकार से इसके निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। चुनाव के बाद इसका टेंडर जारी होगा। 30.40 किमी लंबे इसे रोड के चौड़ीकरण-मजबूतीकरण भू-अर्जन सहित अन्य कार्य 178.26 करोड़ की लागत से करने की स्वीकृति दी गयी है।
हालांकि, इस रोड के बनने से बड़े पैमाने पर वृक्षों की कटाई भी होगी। बता दें कि यह पथ सिल्ली- बंता-हजाम-टीकर- रंगामाटी पथ एमडीआर-25 के सातवें किमी बंता से प्रारंभ होकर जमशेदपुर-रांची मार्ग एनएच 33 पर बुंडू बाजार में समाप्त होता है। जमशेदपुर-रांची पथ से सिल्ली को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क है, जो राहे प्रखंड से होकर गुजरती है। बंता से आठ किमी की दूरी पर कांची नदी अवस्थित है, जो क्वालिटी सैंड का महत्वपूर्ण केंद्र है।

साथ ही औद्योगिक शहरों जिसमें धनबाद, बोकारो तथा रामगढ़ से जमशेदपुर जाने वाले व्यावसायिक वाहनों के लिए प्रमुख पथ है। इस रोड के बन जाने से पूरे क्षेत्र में अवस्थित गांवों के लोगों के लिए सुविधा एवं महत्वपूर्ण क्षेत्रों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version