Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»भीषण अग्निकांड से एक दर्जन दुकानें जलकर राख,एक करोड़ की संपत्ति नुकसान का अनुमान
    राज्य

    भीषण अग्निकांड से एक दर्जन दुकानें जलकर राख,एक करोड़ की संपत्ति नुकसान का अनुमान

    adminBy adminMarch 5, 2024Updated:March 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सहरसा। जिले के अनुमंडल मुख्यालय सिमरी बख्तियारपुर बाजार स्थित गुदड़ी हाट में सोमवार की देर रात करीब एक बजे अचानक भीषण आग लग जाने से एक दर्जन से अधिक दुकान जलकर राख हो गया।उक्त घटना में लाखों रुपये नगद सहित करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।हालांकि आग लगने के कारण में शार्ट सर्किट बताया जाता है। आग पर काबू पाने की कोशिश मंगलवार सुबह नौ बजे तक जारी रही।

    आग लगने की खबर जैसे ही आसपास के लोगों को मिली की हल्ला करते हुए जैसे तैसे आग बुझाने के लिए घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने बाल्टी में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान एक दुकान में रखा गैस सिलेंडर फट गया, जिससे आग की लपेटे और भी बढ़ गई। हालांकि आसपास के लोगों के द्वारा आग पर काबू पाने का भरपूर प्रयास किया गया लेकिन आग इतनी इतनी भीषण थी कि सभी का प्रयास नाकाम साबित हो गया। जिसके बाद घटना की सूचना पर पहुंचे भाजपा नेता रितेश रंजन ने आग की लपेटे तेज होता देख आनन फानन में आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी लेकिन सूचना मिलने के करीब डेढ़ घंटे बाद अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे।बावजूद इसके आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग लगने के करीब पांच घंटे के बाद स्थानीय लोगों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा मंगलवार सुबह करीब आठ बजे तक पूर्णतः आग बुझाने का प्रयास जारी रहा। काफी प्रयास करने के बाद सुबह करीब नौ बजे पूरी तरह से आग पर काबू पाया गया।

    इस अगलगी की घटना में चंदन कुमार के कपड़े के दुकान में रखा करीब नौ लाख रुपये का कपड़ा सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। इसी तरह सीमा कुमारी के कपड़ा के दुकान में पांच लाख, डिंपल कुमार के कपड़ा दुकान में करीब बारह लाख, प्रमोद कुमार के लोहे के दुकान में करीब दो लाख, रघुनंदन कुमार के मोबाइल दुकान में छह लाख, सविता कुमारी के कपड़े के दुकान में चार लाख, मनोज गुप्ता के कपड़े की दुकान में साढ़े पांच लाख का सामान एवं 65 हजार नगद, राजीव केसरी के कपड़े के दुकान में करीब दस लाख रुपए की कपड़े व अन्य सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि चुकी लग्न का समय चल रहा था। इसलिए हमलोग घटना से महज दो दिन पूर्व ही अपने अपने दुकान में कपड़े का स्टाक किया था।

    Bihar bihar news parna patna news saharsha
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज जायेंगे गोड्डा, महगामा में 300 बेड के अस्पताल का करेंगे शिलान्यास
    Next Article अमित शाह छत्रपति संभाजीनगर हवाईअड्डे पहुंचे, फडणवीस समेत कई नेताओं ने किया स्वागत
    admin

      Related Posts

      नयी जीएसटी व्यवस्था लागू होने से जीडीपी में बढ़ोतरी के साथ ही अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : योगी आदित्यनाथ

      September 18, 2025

      मुठभेड़ में दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

      September 18, 2025

      शहरी बंगाल में बाल विवाह का खतरा ज्यादा, ग्रामीण इलाकों में जागरूकता बेहतर

      September 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • वोट चोरी पर कांग्रेस का हमला, दलित-आदिवासियों को बताया टारगेट
      • झारखंड में अवैध खनन व बालू माफियाओं का है बोलबाला : अरुण सिंह
      • पलामूः ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली के आरोप में दरोगा निलंबित, पूरे थाने के जवान बदले
      • आतंकी असहर को बोकारो लेकर आई दिल्ली स्पेशल सेल की टीम
      • नयी जीएसटी व्यवस्था लागू होने से जीडीपी में बढ़ोतरी के साथ ही अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : योगी आदित्यनाथ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version