पेयजलापूर्ति संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए करे संपर्क
रामगढ़। मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। तापमान हर दिन बढ़ता जा रहा है। गर्मी को लेकर रामगढ़ जिला प्रशासन ने अभी से ही अपनी तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। डीसी चंदन कुमार ने अभी से ही पेय जलापूर्ति की समस्या को देखते हुए एक टीम बना दी है। गुरुवार को डीसी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति संबंधित शिकायत व मरम्मती के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है।
पीएचइडी डिपार्मेंट में बना है कंट्रोल रूम, झारजल पर भी दर्ज होगी शिकायत
नियंत्रण कक्ष कार्यपालक अभियंता का कार्यालय पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल रामगढ़ में बनाया गया है। पेयजलापूर्ति संबंधित किसी भी तरह की शिकायत एवं समाधान हेतु कार्यालय दूरभाष नंबर:06553-223193 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रमंडल स्तर पर भी पेजलापूर्ति से संबंधित शिकायत दर्ज करने के लिए सभी प्रखंड कार्यालय में एक-एक शिकायत पुस्तिका का संधारण किया गया है। प्रमंडल के सहायक अभियंताओं एवं कनीय अभियंताओं से उनके निम्न वर्णित मोबाइल नंबरों पर भी संपर्क कर शिकायत दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावे JHARJAL ऐप या JHARJAL टोल फ्री नंबर:18003456502 एवं JHARJAL व्हाट्सएप नंबर व्हाट्सएप नंबर: 9470176901के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
कन्या अभियंता और सहायक अभियंता को कर सकते हैं कॉल
जिला अंतर्गत अगर कहीं भी पेयजल संबंधित शिकायत या मरम्मती कार्य की आवश्यकता हो तो संबंधित क्षेत्र के कनीय अभियंता या सहायक अभियंता को कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। रामगढ़, चितरपुर, दुलमी, गोला प्रखंड अंतर्गत अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए कनीय अभियंता शिव कुमार बेदिया संपर्क नंबर:7004499328 एवं मांडू तथा पतरातु प्रखंड अंतर्गत अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए कनीय अभियंता मिनहाज अंसारी संपर्क नंबर: 9471793990 पर सम्पर्क किया जा सकता है। साथ ही सभी छ: प्रखंडों के पेयजल संबंधित शिकायत एवं निवारण हेतु सहायक अभियंता युगल प्रसाद सिंह संपर्क नंबर: 7488339321 पर संपर्क कर सकते हैं।