Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»4 दिन की मजबूती के बाद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
    बिजनेस

    4 दिन की मजबूती के बाद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

    adminBy adminMarch 5, 2024Updated:March 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    15- बाजार की कमजोरी के कारण निवेशकों को 58 हजार करोड़ की चपत

    नई दिल्ली। लगातार 4 कारोबारी दिन तक बढ़त के साथ कारोबार करने के बाद घरेलू शेयर बाजार आज गिरावट का शिकार हो गया। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। दिन के कारोबार में खरीदारों ने लिवाली का जोर बना कर कुछ देर के लिए शेयर बाजार को हरे निशान में भी पहुंचाया लेकिन शेयर बाजार में ज्यादातर समय बिकवाली का ही दबाव बना रहा। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.26 प्रतिशत और निफ्टी 0.22 प्रतिशत टूट कर बंद हुए।

    आज के कारोबार में सबसे अधिक बिकवाली एफएमसीजी और आईटी सेक्टर के शेयरों में होती रही। इसके साथ ही मेटल इंडेक्स भी कमजोरी के साथ बंद हुआ। पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, पीएसयू बैंक, ऑटोमोबाइल, एनर्जी, फार्मास्युटिकल्स और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी होती रही। ब्रॉडर मार्केट में आज दबाव बना रहा, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने भी 0.63 प्रतिशत टूट कर आज के कारोबार का अंत किया।

    आज बाजार की कमजोरी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 393.17 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 393.75 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 58 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

    आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 3,933 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,266 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,575 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 92 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,202 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 691 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,511 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 11 शेयर बढ़त के साथ और 19 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में शामिल शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान में और 31 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

    बीएसई का सेंसक्स आज 104.87 अंक की कमजोरी के साथ 73,767.42 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार पर मंदड़ियों ने अपना दबाव बना दिया, जिसके कारण ये सूचकांक लगातार गिरता चला गया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण ये सूचकांक 460.04 अंक टूट कर 73,412.25 अंक तक गिर गया। हालांकि इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिसके कारण ये सूचकांक निचले स्तर से 500 अंक से अधिक की रिकवरी करके 43.25 अंक की मजबूती के साथ 73,915.54 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से ये सूचकांक वापस लाल निशान में गिर गया। पूरे दिन की खरीद बिक्री के बाद सेंसक्स 195.16 अंक की कमजोरी के साथ 73,677.13 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 34.35 अंक की गिरावट के साथ 22,371.25 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में ये सूचकांक भी बिकवालों के हावी हो जाने के कारण 136.45 अंक लुढ़क कर 22,269.15 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में लिवाली शुरू हो जाने पर ये सूचकांक निचले स्तर से 145 अंक की छलांग लगा कर 11.30 अंक की मजबूती के साथ 22,416.90 अंक तक पहुंच गया। हालांकि ये स्थिति अधिक देर तक नहीं रही। थोड़ी देर बाद ही बाजार में बिकवाल हावी हो गए, जिसके कारण ये सूचकांक दोबारा लाल निशान में लुढ़क गया। दिन भर के कारोबार के बाद निफ्टी ने 49.30 अंक टूट कर 22,356.30 अंक के स्तर पर आज के कारोबार का अंत किया।

    पूरे दिन हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से टाटा मोटर्स 3.51 प्रतिशत, भारती एयरटेल 3.12 प्रतिशत, बजाज ऑटो 1.76 प्रतिशत, ओएनजीसी 1.63 प्रतिशत और एसबीआई 1.54 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। बजाज फिनसर्व 4.25 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 4.21 प्रतिशत, नेस्ले 1.95 प्रतिशत, इंफोसिस 1.88 प्रतिशत और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 1.76 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामल हुए।

    boom stok market bse bse sensex nse
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकपाल का आदेश: शिबू सोरेन से जुड़ी बेनामी संपत्ति की जांच करे CBI
    Next Article चेक बाउंस मामले में अभिनेत्री अमीषा पटेल कोर्ट में नहीं हुई हाजिर
    admin

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी

      June 13, 2025

      शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का

      June 13, 2025

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version