रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निदेर्शानुसार संसदीय बोर्ड का गठन किया गया। बोर्ड में सुदेश कुमार महतो, चंद्र प्रकाश चौधरी, रामचन्द्र सहिस, डोमन सिंह मुण्डा, संजय बसु मल्लिक, मुकुंद चन्द्र मेहता, लम्बोदर महतो, डॉ देवशरण भगत, उमाकांत रजक, कुशवाहा शिवपूजन मेहता, अकिल अख्तर, हसन अंसारी, स्वपन सिंहदेव, राधेश्याम गोस्वामी, राजेंद्र मेहता को शामिल किया गया है। पार्टी के संसदीय बोर्ड का बैठक 29 मार्च को आजसू पार्टी कार्यालय में होगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version