Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»गोलवलकर और देवरस के बाद सर्वाधिक लंबा रहा भागवत का कार्यकाल
    देश

    गोलवलकर और देवरस के बाद सर्वाधिक लंबा रहा भागवत का कार्यकाल

    adminBy adminMarch 16, 2024Updated:March 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – संघ के सरसंघचालक पद पर 21 मार्च को भागवत के 15 साल होंगे पूरे

    मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के कार्यकाल को 21 मार्च 2024 को 15 साल पूरे हो रहे हैं। डॉ. भागवत संघ के छठे सरसंघचालक हैं। द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर उपाख्य गुरुजी इस पद पर 33 वर्ष और तृतीय सरसंघचालक बालासाहेब देवरस 21 वर्ष रहे। अब तक के कार्यकाल के मामले में डॉ. भागवत तीसरे स्थान पर हैं।

    संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार दो बार सरसंघचालक पद पर रहे। डॉ. हेडगेवार 1925 से 1930 तक लगातार 5 वर्षों तक और 1931 से 1940 तक 9 वर्षों तक यानी कुल 14 वर्ष तक सरसंघचालक रहे। वहीं वर्ष 1930-31 के दौरान लक्ष्मण वासुदेव परांजपे (अस्थायी) सरसंघचालक थे क्योंकि हेडगेवार स्वतंत्रता आंदोलन में थे। गोलवलकर 1940 से 1973 तक 33 वर्षों तक सरसंघचालक पद पर रहे। उनके बाद मधुकर दत्तात्रेय देवरस उपाख्य बालासाहेब ने 1973 से 1994 तक 21 वर्षों तक सरसंघचालक का दायित्व संभाला। प्रोफेसर राजेंद्र सिंह उपाख्य रज्जू भैया 1994 से 2000 तक 6 साल तक पदासीन रहे और कुप्प.सी. सुदर्शन 2000 से 2009 तक 9 साल तक सरसंघचालक रहे। सभी के कार्यकाल पर गौर करने के बाद यह स्पष्ट होता है कि गुरुजी और देवरस के बाद डॉ. भागवत कार्यकाल के मामले में तीसरे स्थान पर हैं।

    संघ में व्यक्ति पूजा वर्जित है। संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार ने संघ में भगवा ध्वज को गुरु माना है। संघ में सरसंघचालक की नियुक्ति होती है, वहीं सरकार्यवाह का चुनाव होता है। सरसंघचालक चुनने के लिए मौजूदा सरसंघचालक अपने जीवनकाल में अगले सरसंघचालक का नाम सुनिश्चत कर देते हैं। जब डॉ. हेडगेवार ने पहली बार सरसंघचालक का दायित्व ग्रहण किया तो उन्होंने कहा था, ”जब तुम्हें कोई ऐसा स्वयंसेवक मिले जो मुझसे अधिक योग्य हो तो उसे सरसंघचालक बना देना। मैं उसके निर्देशानुसार कार्य करूंगा।” डॉ. हेडगेवार के इस सुझाव का बालासाहेब देवरस ने पालन किया। स्वास्थ्य कारणों से देवरस ने अपने जीवनकाल में ही सरसंघचालक का दायित्व प्रो. रज्जू भैया को सौंप दिया था। बालासाहेब की कार्यशैली को दोहराते हुए प्रो. रज्जू भैया ने यह पद कुप्प.सी. सुदर्शन को सौंप दिया। वहीं सुदर्शन ने नागपुर में आयोजित प्रतिनिधि सभा की बैठक में 21 मार्च 2009 को सरसंघचालक पद के लिए डॉ. मोहन भागवत का चयन किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article26 मार्च से चलेगी देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस, जल्द शुरू होगी बुकिंग
    Next Article खूंटी(सु) संसदीय सीट में बढ़ती जा रही है चुनावी तपिश
    admin

      Related Posts

      दिल्ली के पश्चिम विहार में चली ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने गुरु रंधावा के जिम को बनाया निशाना, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

      June 11, 2026

      तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा

      June 11, 2026

      मणिपुर में छह नागा नागरिकों की हत्या मामले की जांच एनआईए ने संभाली, फोरेंसिक जांच शुरू

      June 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली के पश्चिम विहार में चली ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने गुरु रंधावा के जिम को बनाया निशाना, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
      • तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा
      • मणिपुर में छह नागा नागरिकों की हत्या मामले की जांच एनआईए ने संभाली, फोरेंसिक जांच शुरू
      • कल्याण बनर्जी ने अभिषेक के खिलाफ खोला मोर्चा, कानूनी पैरवी से किया किनारा
      • प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ने तमिल अभिनेता भारतीराजा के निधन पर जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version