Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»26 मार्च से चलेगी देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस, जल्द शुरू होगी बुकिंग
    देश

    26 मार्च से चलेगी देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस, जल्द शुरू होगी बुकिंग

    adminBy adminMarch 16, 2024Updated:March 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – लखनऊ रेलवे स्टेशन से सुबह 5:15 बजे, देहरादून स्टेशन से 2:25 बजे रवाना होगी यह ट्रेन

    – देहरादून-लखनऊ के बीच सात स्टेशनों पर यह ट्रेन रुकेगी, आठ घंटे 20 मिनट में तय करेगी सफर

    देहरादून। दिल्ली के बाद उत्तराखंड के देहरादून और लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलने से कनेक्टिविटी न केवल बेहतर होगी बल्कि इसमें बढ़ोत्तरी बढ़ेगी। देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस होली बाद 26 मार्च से चलेगी। लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस आठ घंटे 20 मिनट में यह सफर पूरा करेगी।

    जबकि, अन्य ट्रेन यही दूरी तय करने में 11 से 12 घंटे का समय लेती हैं। इसकी बुकिंग भी जल्द ही शुरू होने वाली है। इसका किराए पर मंथन जारी है। यह ट्रेन देहरादून से लखनऊ के बीच में सात स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि शुभारंभ के बाद ट्रेन के संचालन का पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा।

    एक ही दिन में दोनों तरफ की यात्रा करने वाली यह पहली ट्रेन-

    देहरादून और लखनऊ के बीच एक ही दिन में दोनों तरफ की यात्रा करने वाली यह पहली ट्रेन होगी। भारत सरकार ने देहरादून और लखनऊ के बीच रेल यात्रा को सुगम बनाने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन का निर्णय लिया है। इससे पूर्व पिछले वर्ष देहरादून से नई दिल्ली आनंद विहार के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ था। सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलने वाली लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ से सुबह 5:15 मिनट पर चलेगी और दोपहर 1:35 बजे देहरादून पहुंचेगी। देहरादून से यह ट्रेन 2:25 बजे चलेगी और रात 10:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन देहरादून से चलने के बाद सीधे हरिद्वार स्टेशन पर रुकेगी। उसके बाद मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, आलमनगर और अंत में लखनऊ स्टेशन पर रुकेगी। इससे कनेक्टिविटी बढ़ेगी ही, यात्रियों को खासी राहत मिलेगी।

    यह होगा टाइम टेबल-

    वंदे भारत ट्रेन नंबर 22545 लखनऊ जं.-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस 26 मार्च से सप्ताह में छह दिन (सोमवार को छोड़कर) लखनऊ जं. से 05.15 बजे प्रस्थान कर बरेली जं. से 08.35 बजे, मुरादाबाद जं. से 09.57 बजे और हरिद्वार से 12.15 बजे छूटकर देहरादून 13.35 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 22546 देहरादून-लखनऊ जं. वंदे भारत एक्सप्रेस 26 मार्च से सप्ताह में छह दिन (सोमवार को छोड़कर) देहरादून से 14.25 बजे प्रस्थान कर हरिद्वार से 15.31 बजे, मुरादाबाद जं. से 17.45 बजे और बरेली जं. से 19.05 बजे छूटकर लखनऊ जं. 22.40 बजे पहुंचेगी। इस वंदे भारत एक्सप्रेस में आठ कोचों का रैक लगाया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में आज बजेगी आम चुनाव की डुगडुगी
    Next Article गोलवलकर और देवरस के बाद सर्वाधिक लंबा रहा भागवत का कार्यकाल
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

      June 16, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version