दुमका। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) नागरिकता का अधिकार देने का कानून है। यह नागरिकता छीनने का कानून नहीं है। मुस्लिम देश से प्रताड़ित लोग जो वर्षों से भागकर भारत में रह रहे थे, वैसे लोगों को नागरिकता मिलने से काफी खुशी है। उक्त बातें परिसदन भवन दुमका में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहीं।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के भाजपा के ऊपर लगाये गये आरोप को गलत बताया। साथ ही दुमका विधायक बसंत सोरेन के बयान पर कहा कि बसंत की मां रुपी सोरेन, उनके बाबूजी शिबू सोरेन और भाई दुर्गा सोरेन को पूर्व में भाजपा शिकस्त दे चुकी है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में सभी 14 सीटों पर जीत का दावा किया। इस अवसर क्लस्टर प्रभारी गणेश प्रसाद, सांसद सुनील सोरेन, प्रवक्ता पिंटू अग्रवाल आदि मौजूद थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



