रांची। झारखंड में गर्मी ने दस्तक दे दी है। बदलते मौसम के साथ पानी की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार गंभीर है। पानी की समस्या के मद्देनजर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं। चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य में पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए सारी तैयारियां पूरी हों, यह सुनिश्चित किया जाये। पेयजल से जुड़ी जो भी योजनाएं हैं, उन्हें त्वरित गति दी जाये। इसके अलावा जरूरतों को ध्यान में रख कर पेयजल की योजनाओं की कार्ययोजना तैयार कर उसका क्रियान्वयन करें।
किसानों को खेती के लिए मिले पर्याप्त जल
बता दें कि झारखंड में गर्मी आते ही जल संकट गहरा जाता है। इसके अलावा किसानों को खेती के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलने से कृषि कार्य में मुश्किलें आती हैं। इसे लेकर भी मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सिंचाई और जलाशय से जुड़ी परियोजनाओं में इस बात का पूरा ख्याल रखें कि डूब क्षेत्र में कम से कम गांव प्रभावित हों। इससे विस्थापन सहित कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं। ऐसे में सिंचाई परियोजनाओं में आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल किया जाये।
राजधानी में पानी की है किल्लत
गर्मी के मौसम में झारखंड के विभिन्न जिलों सहित राजधानी में भी पानी की किल्लत देखने को मिलती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक रांची की तीन लाख की आबादी को पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा है। अभी गर्मियों ने दस्तक ही दी है और रांची के गेतलसुद, कांके और धुर्वा डैम में पानी का स्तर नीचे चला गया है। रांची में कई बड़े तालाबों के सूखने से भूमिगत जल का स्तर भी नीचे चला गया है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



