Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»हत्या-लूट की घटनाओं का उद्भेदन करने में छत्तरपुर-पाटन पुलिस विफल: राधाकृष्ण किशोर
    झारखंड

    हत्या-लूट की घटनाओं का उद्भेदन करने में छत्तरपुर-पाटन पुलिस विफल: राधाकृष्ण किशोर

    adminBy adminMarch 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। हाल के दिनों में छत्तरपुर-पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत हत्या तथा लूट की घटनाएं बढ़ी हैं। इन अपराधिक घटनाओं का उदभेदन करने में पुलिस अभी तक विफल है। अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई करने में पुलिस की निष्क्रियता, लापरवाही के कारण जनता के बीच उसकी छवि धूमिल हुई है। छत्तरपुर-पाटन थाना पुलिस की संदिग्ध कार्य प्रणाली और दक्षता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उक्त बातें पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर ने कही।

    गुरुवार को एक प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि प्रश्न उठता है कि पुलिस पदाधिकारी निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार काम करेंगे या अपने मन मुताबिक? यह जांच का विषय है कि इन कांडों का पर्यवेक्षण हुआ है कि नहीं? यदि हुआ है तो पर्यवेक्षण में दिए गए निदेशों का अनुपालन हुआ या नहीं। छत्तरपुर-पाटन पुलिस का गैर जिम्मेदाराना और मनमानीपूर्ण व्यवहार का सीधा असर कानून के शासन पर पड़ सकता है। ऐसा प्रतीत होता है कि छत्तरपुर-पाटन पुलिस के समक्ष नैतिक पुलिसिंग का कोई अर्थ नहीं है।

    विदित है कि 19 जनवरी, 2024 को छत्तरपुर थाना से सटे शुभम गुप्ता की हत्या कर दी गई। इस घटना का उदभेदन अभी तक पुलिस नहीं कर पायी। तुकतुका के मिथलेश यादव की हत्या 2023 में कर दी गई थी। प्राथमिकी सं. 23/2023 में पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

    छत्तरपुर के मदनपुर गांव के निवासी नरेश ठाकुर की हत्या कर दी गई। मृतक नरेश ठाकुर की पत्नी मुनी देवी ने पुलिस अधीक्षक को लिखित पत्र देकर हत्या का कारण तथा संलिप्त व्यक्तियों के बारे में जानकारी दी थी। छत्तरपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी के द्वारा स्व. नरेश ठाकुर की मौत का कारण सड़क दुर्घटना की संभावना बताकर अपराधियों के विरूद्ध कोई कारवाई नहीं की गयी। जानकारी के अनुसार स्व. ठाकुर की मौत सिर में गोली लगने के कारण हुई है।

    पाटन थाना के बसदह गांव के रहने वाले रामकिशुन यादव की हत्या कर दी गई। प्राथमिकी में तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पाटन पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरतारी के लिए अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

    छत्तरपुर थाना अंतर्गत खजुरी ग्राम के ग्राहक सेवा केन्द्र से करीब 4.5 लाख तथा 22 मार्च, 2024 को पड़वा ग्रामीण बैंक से लगभग 5.5 लाख की लूट हो गई, पुलिस अभी तक लुटेरों का पता नहीं लगा सकी हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमजबूत लोकतंत्र गठन के लिए एक-एक वोट महत्वपूर्ण : उपायुक्त
    Next Article अवैध बालू ढुलाई के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त
    admin

      Related Posts

      लातेहार में PLFI इनामी एरिया कमांडर आलोक यादव ने किया आत्मसमर्पण, 35 मामलों में था वांछित

      December 19, 2025

      झारखंड की क्रिकेट टीम ने जीती सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई

      December 19, 2025

      झारखंड आंदोलनकारियों का अपमान बर्दाश्त नहीं: पुष्कर

      December 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Test post title
      • Test post title
      • Test post title
      • लातेहार में PLFI इनामी एरिया कमांडर आलोक यादव ने किया आत्मसमर्पण, 35 मामलों में था वांछित
      • नागपुर में भीषण हादसा: सोलर प्लांट में पानी का टैंक फटने से 3 मजदूरों की मौत, कई घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version