Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»मजबूत लोकतंत्र गठन के लिए एक-एक वोट महत्वपूर्ण : उपायुक्त
    झारखंड

    मजबूत लोकतंत्र गठन के लिए एक-एक वोट महत्वपूर्ण : उपायुक्त

    adminBy adminMarch 28, 2024Updated:March 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद। लोकसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करने तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने गुरुवार को न्यू टाउन हॉल में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक कर उनसे 25 मई को, मतदान के दिन, मजबूत लोकतंत्र के गठन में अपनी जन भागीदारी और हिस्सेदारी सुनिश्चित कर मतदान करने की अपील की।

    उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सही मायने में जिंदा रखना और मतदान करना हर नागरिक का अधिकार है। साथ ही कहा कि 100 प्रतिशत मतदान करने वाली सोसायटी को जिला प्रशासन सम्मानित करेगा।

    उपायुक्त ने कहा कि सभी सोसायटी वोटर अवेयरनेस फोरम का गठन करें। इसके बाद सोसाइटी के सभी सदस्यों के साथ बैठक कर यह सुनिश्चित करें कि सभी लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल है। यदि किसी का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर प्रपत्र 6 भरकर उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए आवेदन करे। सदस्यों को निर्वाचन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दे। विभिन्न तरह की स्वीप एक्टिविटी का आयोजन करे। यदि किसी का नाम मतदाता सूची में है परंतु एपिक कार्ड नहीं है तो आयोग द्वारा दर्शाए गए अन्य 12 प्रकार के आई कार्ड से भी वे मतदान कर सकते हैं।

    उपायुक्त ने सभी से 25 मई 2024 को अपने घरों से निकलकर मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि मजबूत लोकतंत्र के गठन में आपका एक-एक वोट महत्वपूर्ण है।

    उपायुक्त ने कहा कि मतदान दिवस छुट्टी का दिन नहीं है। घर से बूथ की थोड़ी दूरी, बूथ पर थोड़ी सी कतार देखकर मतदान नहीं करने की मानसिकता को बदलना है। हर जिम्मेदार एवं पढ़े-लिखे नागरिक के लिए मतदान करना उनका कर्तव्य है।

    इस अवसर पर धनबाद के चुनाव आइकॉन श्वेता किन्नर ने भी लोगों से मतदान करने की अपील की। वहीं पीडब्ल्यूडी आइकॉन प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि जब हम जैसे दिव्यांग वोट करने जा सकते हैं तो आप लोगों को भी वोट करने के लिए अवश्य जाना चाहिए। बैठक के दौरान मास्टर ट्रेनर दिलीप कुमार कर्ण ने वोटर अवेयरनेस फोरम एवं वोटर हेल्पलाइन एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमिशन 2024: झामुमो में वापसी की चर्चा पर बोले कुणाल षाड़ंगी, अभी पार्टी बदलने जैसी कोई बात नहीं
    Next Article हत्या-लूट की घटनाओं का उद्भेदन करने में छत्तरपुर-पाटन पुलिस विफल: राधाकृष्ण किशोर
    admin

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version