Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रांची विवि का दीक्षांत समारोह: 4043 मेधावी को उपाधि, 76 को गोल्ड मेडल
    Jharkhand Top News

    रांची विवि का दीक्षांत समारोह: 4043 मेधावी को उपाधि, 76 को गोल्ड मेडल

    Akshay PrajapatiBy Akshay PrajapatiMarch 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेटियों ने मारी बाजी, खिलखिला उठे चेहरे
    रांची। रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शुक्रवार को मोरहाबादी परिसर स्थित दीक्षांत मंडप में 4043 को उपाधि दी गयी। साथ ही 76 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल मिला। इनमें 40 छात्राएं और 21 छात्र शामिल रहे। उपाधि और गोल्ड मेडल पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिलखिला उठे। समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल सह कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मौजूद रहे। इन्होंने पारंपरिक परिधान में उपस्थित छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल और उपाधि प्रदान की।
    युवाओं को सशक्त बनाने में यूनिवर्सिटी का बड़ा रोल: राज्यपाल
    राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि भारत के युवा अपने ज्ञान के बल पर विश्वभर में हर जगह अपना स्थान बनाए हुए हैं और पूरा विश्वास है कि रांची विश्वविद्यालय के युवा अपने माता-पिता, झारखंड और देश का नाम रोशन करेंगे। आप अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट होने के बजाये आगे निरंतर बड़े लक्ष्यों को तय कर उसके लिए प्रयासरत रहें, तभी हम 2027 में विकसित भारत का सपना पूरा करेंगे। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता का मंत्र दिया। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके उन्हें सशक्त करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाता है। राज्यपाल ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय का गौरवशाली और समृद्ध इतिहास रहा है। इसने अतीत में कई विद्वानों को जन्म दिया है।
    हमें बनाना है विकसित भारत: अर्जुन मुंडा
    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि दीक्षांत समारोह का मूल उद्देश्य हमें अपनी बौद्धिक क्षमता से विश्व को परिचित कराना है। 2047 में हमें विकसित भारत बनाना है। हमें अभी से ही भविष्य की जरूरतों के लिए प्लान कर काम करने की आवयश्यकता है। झारखंड में सीबीएसइ 740 प्लस टू विद्यालय खोले जायेंगे। उन्होंने कहा कि रांची विश्वविद्यालय झारखंड में शिक्षा, जनजातीय भाषा से लेकर प्रत्येक क्षेत्र में बहुत अच्छा काम कर रहा है। कई बार झारखंड के इस सबसे पुराने विश्वविद्यालय का नाम बदलने का प्रस्ताव आया, पर मैंने मना कर दिया क्योंकि रांची और रांची विश्वविद्यालय का अपना एक अलग ही स्पंदन है।
    राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला पहला विश्वविद्यालय: कुलपति
    रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि विद्यार्थी और शिक्षक विद्या प्राप्ति कर अपनी बुद्धि को तीक्ष्ण बनाते हुए समर्थ बनेंगे। रांची विश्वविद्यालय शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए प्रतिबद्ध है। रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा जिलों में उच्च शिक्षा के दायित्वों को रांची विश्वविद्यालय पूरा कर रहा है। रांची विश्वविद्यालय झारखंड का पहला विश्वविद्यालय है जिसने नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया है। छात्रों की सुविधा के लिए कई सारे कॉमन सर्विस सेंटर खोले गये हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविधायक अंबा प्रसाद से इडी 4 अप्रैल को करेगी पूछताछ
    Next Article एपल ने खरीदा AI स्टार्टअप, गूगल और Microsoft को टक्कर देने की है प्लानिंग
    Akshay Prajapati

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केदारनाथ में पत्नी संग की पूजा-अर्चना

      May 30, 2025

      कर्ण सिंह की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या: सरयू राय

      May 30, 2025

      आम लदा पिकअप वैन पलटा, चालक और खलासी घायल

      May 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में पकने लगी जातीय जनगणना, पेसा और सरना की फसल
      • दो दिन की गिरावट के बाद उछला सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      • प्रधानमंत्री मोदी कल जाएंगे भोपाल, देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version