रांची। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य कार्यालय में शनिवार को शहादत दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद भगत सिंह को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र एवं संविधान खतरे में है।
यह सरकार की जन विरोधी नीतियों का परिणाम है। इसलिए भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने के लिए लिए हम सब युवाओं को मिल कर संघर्ष को तेज करना होगा। वक्ताओं ने कहा कि देश के राजनीतिक हालात में शहीद ए आजम भगत सिंह के विचारों की प्रासंगिकता बढ़ जाती है।
लोकतंत्र की रक्षा और संविधान बचाने के लिए देश के युवा भगत सिंह के रास्ते चलें, तभी देश विकास की ओर अग्रसर होगा। इस दौरान महेंद्र पाठक, इम्तियाज खान, राजेश यादव समेत अन्य उपस्थित रहे।