Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»उपायुक्त ने बूथों का किया निरीक्षण, प्रधानाध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का दिया निर्देश
    Top Story

    उपायुक्त ने बूथों का किया निरीक्षण, प्रधानाध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का दिया निर्देश

    adminBy adminMarch 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने गुरुवार को लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सभी बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने लोहरदगा के राजकीय कृत मध्य विद्यालय, जरिया बेड़ो-2, बूथ संख्या 225, 226 और राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय बेड़ो-1 बूथ संख्या 231, 232 एवं 233 में साफ-सफाई, पेयजल तथा शौचालय की व्यवस्था, बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिये गये आदेश को स-समय पूरा कराने को कहा।

    उपायुक्त जब निरीक्षण के लिए राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय बेड़ो-1 गये तो स्कूल के प्रधानाध्यापक अनुपस्थित थे। इस पर उपायुक्त ने नाराजगी जतायी और संबंधित अधिकारी को उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि कोई भी सरकारी कर्मचारी वर्किंग डे पर अनुपस्थित पाया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उपायुक्त ने मतदान बूथ पर बीएलओ से दिये गये उत्तरदायित्व के बारे में विस्तृत जानकारी ली। साथ ही बीएलओ से बूथ स्तरीय जागरुकता समूह के बारे में भी पूछा। उपायुक्त ने बीएलओ को कहा कि कोई मतदाता छूटे नहीं, सभी अपना मतदान अवश्य करें, इस पर विशेष ध्यान दें। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन, विशिष्ट अनुभजन पदाधिकारी मोनी कुमारी, बेड़ो प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल उरांव और बेड़ो अंचल अधिकारी प्रताप मिंज उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेलमेट नहीं पहनने पर पुलिसिया पिटाई में अरविंद महतो का पैर हुआ फ्रैक्चर, संजय सेठ ने रांची एसएसपी से की विभागीय कार्रवाई की मांग
    Next Article लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में उपस्थित वाहनों की ली गई जानकारी
    admin

      Related Posts

      सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

      July 6, 2025

      जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

      July 6, 2025

      बिरसा नगर से कार और जेवर चोरी कर भागे चोर

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version