Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पंजाब के अमरूद बाग घोटाला में इडी ने जब्त की करोड़ों की संपत्ति व नगदी
    देश

    पंजाब के अमरूद बाग घोटाला में इडी ने जब्त की करोड़ों की संपत्ति व नगदी

    adminBy adminMarch 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – जांच के दायरे में दो आईएएस अधिकारियों की पत्नियां भी

    – चंडीगढ़ में कई कारोबारियों के ठिकानों से नगदी बरामद

    चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने पंजाब में अमरूद बाग घोटाला मामले में शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन चलाकर करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति बरामद की है। पिछले दो दिनों से राज्य में विभिन्न स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    जमीन अधिग्रहण से पहले यहां कुछ लोगों ने अमरूदों के पौधे लगा दिए थे, लेकिन गमाडा के अधिकारियों के साथ मिलकर इनकी उम्र 4 से 5 साल दिखाई गई। इस कारण इनका मुआवजा काफी ज्यादा बना। इस तरह से कई लोगों ने मिलकर गलत तरीके से मुआवजा लिया। विजिलेंस ने इसमें कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन अदालत ने मुआवजा राशि वापस जमा करवाकर उन्हें जमानत दे दी।

    इडी ने बुधवार को पंजाब के आईएएस वरूण रूजम व पटियाला के आईएएस राजेश धीमान के घर के अलावा भूपिंदर सिंह के 26 ठिकानों पर रेड की थी। इडी की टीमों ने फिरोजपुर, मोहाली, बठिंडा, बरनाला, पटियाला और चंडीगढ़ में छापे मारे थे। सर्च के दौरान घोटाले से जुड़े सबूतों के अलावा प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट, मोबाइल फोन और 3.89 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं।

    टीम को पंजाब के आबकारी आयुक्त वरुण रूजम के घर के पीछे एक पार्क में फटे हुए कुछ दस्तावेज भी मिले, जिनमें अमरूद बाग घोटाले का जिक्र है। वरुण की पत्नी पर भी आरोप लगा चुका है कि उसने करोड़ों रुपये का मुआवजा फर्जी तरीके से हासिल किया है। इसके अलावा फिरोजपुर के जिला उपायुक्त राजेश धीमान की पत्नी भी इस केस में आरोपित हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअफगानिस्तान में 24 घंटे में फिर भूकंप से कांपी धरती, तीव्रता 4.6 रही
    Next Article कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी, खुद को क़ानून से ऊपर समझते हैं कांग्रेसी नेताः अनुराग ठाकुर
    admin

      Related Posts

      दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज

      May 11, 2025

      कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत

      May 11, 2025

      वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग

      May 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय जगत में अपना परचम लहराया : लाजवंती झा
      • दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज
      • कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत
      • भारत के सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को तबाह कर दिया
      • वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version