Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»लोस चुनाव 2024: कोलकाता में आज चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक
    राजनीति

    लोस चुनाव 2024: कोलकाता में आज चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक

    adminBy adminMarch 4, 2024Updated:March 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए निर्वाचन आयोग (ईसी) की पूर्ण पीठ बंगाल दौरे पर है। कोलकाता स्थित राज्य चुनाव आयोग के कार्यालय में आज सोमवार को सर्वदलीय बैठक होनी है। इसमें सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के अलावा भाजपा, माकपा, कांग्रेस, आईएसएफ समेत अन्य दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। दोपहर के समय यह बैठक होनी है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल के साथ तीन दिवसीय दौरे के दौरान राज्य के सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा निर्वाचन आयोग का दल जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक भी करेगा। वे राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब से भी मुलाकात करेंगे।

    इसके अलावा निर्वाचन आयोग के दल के पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव बी पी गोपालिका और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार के साथ भी बैठक करने की योजना है। अधिकारियों ने कहा कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेना और लोकसभा चुनाव की तैयारियों की निगरानी करना है। सूत्रों ने बताया है कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली इलाके में हुई हिंसा की पूरी रिपोर्ट भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनाव आयोग के प्रतिनिधियों को दी जाएगी। माकपा और कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भी राज्य में कानून व्यवस्था की बदहाली को लेकर रिपोर्ट सौंपने वाला है। इसके अलावा कुछ प्रशासनिक अधिकारियों की भी सूची बनाई गई है जिन पर सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में काम करने के आरोप हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article हंसडीहा सड़क हादसें में तीन की मौत, तीनों की हुई पहचान
    Next Article जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यात्री वाहनों के लिए खुला
    admin

      Related Posts

      मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या

      October 30, 2025

      बिहार विस चुनाव : बागी तय करेंगे किसे मिलेगी कुर्सी, महागठबंधन को फेंडली फाइट दे रहा ज्यादा दर्द

      October 30, 2025

      बच्‍चों को संक्रमित खून चढ़ाने की घटना की जिम्मेवारी लें स्वास्‍थ्‍य मंत्री : वृंदा

      October 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पीएम मोदी के शासन में देश नक्सलवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त हो चुका है : अमित शाह
      • छठ पर्व को ड्रामा कहना बिहार कभी बर्दाश्त नहीं करेगा: अन्नपूर्णा देवी
      • मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या
      • कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन राजद-कांग्रेस गठबंधन की पहचानः मोदी
      • बिहार विस चुनाव : बागी तय करेंगे किसे मिलेगी कुर्सी, महागठबंधन को फेंडली फाइट दे रहा ज्यादा दर्द
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version