नयी दिल्ली । शनिवार की दोपहर तीन बजे लोकसभा चुनाव की तारीखों का इंतजार खत्म होनेवाला है। निर्वाचन आयोग की तरफ से शनिवार को दोपहर तीन बजे लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया जायेगा। चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये देश में होनेवाले आम चुनाव के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देगा। चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिये ये जानकारी दी है। माना जा रहा है कि इस बार लोकसभा चुनाव छह से सात चरणों में कराये जा सकते हैं। चुनाव की घोषणा होते ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जायेगी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



