Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड में जल, थल और वायु मार्ग से मतदान कराने जाएंगे निर्वाचनकर्मी
    Jharkhand Top News

    झारखंड में जल, थल और वायु मार्ग से मतदान कराने जाएंगे निर्वाचनकर्मी

    adminBy adminMarch 24, 2024Updated:March 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    संवेदनशील इलाके में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश

    रांची। राज्य में लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में भी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना और पोलिंग पार्टी को सुरक्षित पहुंचाना प्रशासन के लिए चुनौती है। राज्य में लोकसभा चुनाव चार चरणों में होगा। इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है।

    चार चरणों में होनेवाले चुनाव के लिए आयोग ने 29521 मतदान केंद्र बनाए हैं, जो पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव के तुलना में 57 मतदान केंद्र अधिक हैं। इन मतदान केंद्रों में कई ऐसे मतदान केंद्र हैं जो काफी दुर्गम क्षेत्र में हैं, जहां शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराना चुनाव आयोग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

    लोकसभा चुनाव के दौरान जल, थल और वायु मार्ग से निर्वाचनकर्मी मतदान कराने जाएंगे। राज्य में कुल 29521 मतदान केंद्रों में से करीब 80 प्रतिशत मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में हैं। इनमें से 10 फीसदी ऐसे मतदान केंद्र हैं, जहां मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टी को या तो हेलीकॉप्टर या ट्रेन या नाव से जाना होगा।

    इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि राज्य की भौगोलिक बनावट की वजह से कुछ मतदान केंद्र ऐसे जरूर हैं जो दुर्गम इलाके में हैं, वहां पोलिंग पार्टी को जाने के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। हेलीकॉप्टर के अलावा ट्रेन, नाव और सड़क मार्ग से मतदानकर्मियों को मतदान केंद्रों तक भेजा जाएगा।

    पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा क्षेत्र में मतदानकर्मियों को ट्रेन से भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए तीन कोच रेलवे मुहैया कराएगा। संभवतः झारखंड पहला राज्य होगा जहां पोलिंग पार्टी मतदान कराने ट्रेन में सफर करके जाते दिखेंगे। इसके अलावा साहिबगंज और पलामू के कुछ मतदान केंद्रों तक नाव से निर्वाचनकर्मियों को भेजने की तैयारी है। सारंडा, बूढ़ापहाड़ और पारसनाथ क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से पोलिंग पार्टी चुनाव कराने जाएंगे। चुनाव आयोग ने इसके लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था कर ली है।

    राज्य में होने वाले चार चरणों में लोकसभा चुनाव को लेकर संवेदनशील इलाके में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव आयोग ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस सुरक्षा के बीच मतदानकर्मियों को भेजने का निर्देश दिया है। जानकारी के मुताबिक चाईबासा सहित राज्य के कई ऐसे दुर्गम इलाके में केंद्रीय बलों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के जवान मतदान के वक्त प्रत्येक बूथ पर तैनात रहेंगे। इसके अलावा मतदान समाप्ति के बाद वज्रगृह तक पुलिस स्कॉट के साथ ईवीएम लाया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकारी कार्यालयों और आवासों का लाखों बिजली बिल बकाया, नोटिस भेजने की तैयारी
    Next Article कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मप्र की 12 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version