सभी लड़कियां कर रही थी पुलिस बहाली की तैयारी
हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग में अवैध बालू लदे वाहन ने छह युवतियों को रौंद दिया। घटना टाटीझरिया थाना क्षेत्र के खैरा बरकट्ठा रोड की है। सभी युवतियों की हालत गंभीर है। हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

सभी युवतियां पुलिस बहाली की तैयारी कर रही थीं। सभी सुबह दौड़ की प्रैक्टिस करने निकली थीं। इस दौरान अवैध बालू लदा एक वाहन तेजी से जा रहा था। उसने सभी छह लड़कियां को अपनी चपेट में ले लिया।

लड़कियों की हालत गंभीर

घटना गुरुवार सुबह की है। काफी देर तक लड़कियां वहीं पड़ी रहीं। काफी देर बाद गांव की एक गाड़ी वहां से गुजर रही थी तो उसकी नजर सभी लड़कियों पर पड़ी। उसने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी युवतियों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
वाहन जब्त

जिस वाहन ने लड़कियों को टक्कर मारी वह अनियंत्रित होकर नाली से टकरा गया। स्थानीय लोगों ने गाड़ी को पुलिस के हवाले कर दिया है। चालक और उपचालक फरार हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध बालू खनन पर रोक लगाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। बता दें कि पूरे झारखंड में अवैध बालू का कारोबार जोरों पर है। गत दिनों मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पुलिस अधिकारियों को यह सख्त निर्देश दिया था कि अवैध बालू परिवहन और अवैध खनन पर रोक लगायी जाये। उन्होंने बालू की तस्करी करनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भी आदेश दिया था।ं

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version