Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»दो दिवसीय संतमत सत्संग का शुभारंभ, मानव मन को निर्मल और पवित्र बनाता है सत्संग : महाराज
    राज्य

    दो दिवसीय संतमत सत्संग का शुभारंभ, मानव मन को निर्मल और पवित्र बनाता है सत्संग : महाराज

    adminBy adminMarch 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सहरसा/सुपौल। संत महात्माओं,महापुरुषों एवं संत सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के अनमोल विचारों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सुपौल नगर परिषद वार्ड नंबर 27 चकला निर्मली में आयोजित दो दिवसीय विश्व स्तरीय संतमत सत्संग सह विराट ज्ञान यज्ञ का विधिविधान पूर्वक शुभारंभ हुआ।

    आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. राजाराम गुप्ता के अध्यक्षता तथा अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा के सदस्य सह आयोजन समिति महामंत्री डॉ. अमन कुमार के संचालन में मंचासीन संत महात्माओं के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अभिनन्दन पत्र डॉ. राजाराम गुप्ता के द्वारा समर्पित किया गया। वहीं स्वागताध्यक्ष डॉ. विजय शंकर चौधरी ने सुपौल जिला वासियों की ओर से उदगार व्यक्त किया।
    जिला कृषि पदाधिकारी अजित कुमार यादव के द्वारा भी संतों के सम्मान में चंद शब्द उद्बोधन किया गया। संतमत सत्संग सह विराट ज्ञान यज्ञ में प्रवचन करते हुए महर्षि मेँहीँ ब्रह्म विद्यापीठ, हरिद्वार उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संत परम पूज्य स्वामी व्यासानंद जी महाराज ने कहा कि जीवन को धन्य और सुधारने के लिए सत्संग आवश्यक है। जीवन के उद्देश्य की प्राप्ति में सत्संग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सत्संग क्या है? इस संसार में तीन पदार्थ ईश्वर, जीव और प्रकृति सत्य है। इन तीनों के बारे में जहां अच्छी तरह से बताया जाय, उसे सत्संग कहते हैं।

    सत्संग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए व्यासानंद जी महाराज ने कहा कि सत्संग हमारे जीवन के लिए उतना ही आवश्यक है, जितना की शरीर के लिए भोजन। आत्मा का भोजन सत्संग, स्वाध्याय और संध्या है। सत्संग निर्मल और पवित्र बनता है। यह मन के बुरे विचारों व पापों को दूर करता है। जिस प्रकार प्रातःकाल का भोजन सायंकाल तक और सायंकाल का भोजन रात्रि भर ऊर्जा प्रदान करता है। उसी प्रकार सुबह का किया हुआ सत्संग पुरे दिन हमे अधर्म और पाप से बचाए रखता है।

    सायंकाल का सत्संग हमे कुत्सित विचारों से बचाता है। मानव सत्संग से सुधरता है और कुसंग से बिगड़ता है। कहा गया है कि जैसा होगा संग वैसा चढ़ेगा रंग। सत्संग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पूज्य स्वामी ने कहा कि सत्संग मानसिक समस्याओं की चिकित्सा है। जब मन में काम, क्रोध रूपी वासनाओं की आंधी उठे और ज्ञानरूपी दीपक बुझने लगे तो ऐसे में सत्संग औषधि का कार्य करते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक साथ 15 हवाई अड्डों के लोकार्पण ने आज के दिन को बनाया ऐतिहासिकः सिंधिया
    Next Article 45.60 करोड़ की लागत से बनी 1.80 किमी ब्रिज का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version