Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»भारत के हर नागरिक और संस्था के लिए आयकर नियम बराबर: भानु प्रताप
    Jharkhand Top News

    भारत के हर नागरिक और संस्था के लिए आयकर नियम बराबर: भानु प्रताप

    adminBy adminMarch 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि भारत के हर नागरिक और संस्था के लिए आयकर नियम बराबर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस घोटालेबाज पार्टी है, जो अपने घोटाले पकड़े जाने पर केंद्र सरकार, भाजपा और आयकर विभाग को कटघरे में खड़ा करके झूठी बातें करती है लेकिन न्यायालय में आने बचाव के लिए दलील पेश नहीं कर पाती है।

    भानु प्रताप शाही ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि आयकर विभाग ने डिफॉल्टर होने के कारण कांग्रेस की बकाया टैक्स राशि 115 करोड़ के प्रयोग पर ही रोक लगाई गई है, न कि बैंक एकाउंट को फ्रिज किया है। आयकर मामले में कांग्रेस के फ्रिज खाते की तुलना ‘लोकतंत्र की हत्या’ से करना देश क अपमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक लाख 80 हजार करोड़ का कोयला, एक लाख 76 हजार करोड़ का 2जी स्पेक्ट्रम, 3600 करोड़ का हेलीकॉप्टर, 70 हजार करोड़ का कॉमनवेल्थ गेम्स और 5000 करोड़ का नेशनल हेराल्ड घोटाला किया था।

    भानु ने कहा कि राहुल गांधी स्वयं प्लेन में घूम रहे हैं और कह रहे हैं कि कांग्रेस के पास ट्रेन में आने-जाने का भी पैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि सारे प्रावधानों की जानकारी होने के बावजूद भी कांग्रेस ने 14 लाख नकद चंदा लिया। साथ ही 105 करोड़ का टैक्स बकाया होने के बावजूद मात्र 2.5 करोड़ ही जमा कराया। कांग्रेस ने उस समय कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं किया कि उनके साथ अन्याय हो रहा है। क्योंकि, कांग्रेस इस बात से सहमत थी कि 105 करोड़ रुपये का आयकर वैध है। कांग्रेस ने आयकर मामले में हर न्यायालय और ट्रिब्यूनल का दरवाजा खटखटाया लेकिन उन्हें हर जगह मुंह की खानी पड़ी।

    भानु ने कहा कि कांग्रेस के कई बैंक खाते संचालित हैं। साथ ही कांग्रेस के पास एक से अधिक पैन कार्ड भी हैं। एक से अधिक पैन कार्ड होना स्वयं कांग्रेस के संविधान के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत के हर नागरिक और संस्था को सभी आयकर नियम मानने होंगे। फिर राहुल गांधी और सोनिया गांधी खुद को संविधान से ऊपर क्यों समझती हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिंगर आतिफ असलम ने सोशल मीडिया पर दिखाई बेटी की पहली झलक
    Next Article भाजपा के पूर्व महामंत्री के निधन पर जिलाध्यक्ष ने जताया शोक
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version